उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान जारी, आज भी बदला रहेगा मौसम

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

उत्तराखंड में मौसम आज भी बिगड़ा रहेगा। राज्य के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 21 मई बुधवार को भी राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश से चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।

पहाड़ों में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 22 मई गुरुवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश आ सकती है। इसके साथ ही बादलों की तेज गर्जना भी सुनने को मिल सकती है। गौरतलब है कि इन इलाकों में 21 मई को भी मौसम बिगड़ा रहा था और बारिश देखने को मिली थी।

मैदानी इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं, बादल भी छाए रहेंगे

वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही कहीं कहीं तेज हवाओं और गर्जना के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

राजधानी देहरादून में गुरुवार को आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही, 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने के आसार है। ऐसे में लोगों को इस दौरान सतर्कता बरतने को कहा गया है। देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजधानी में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली निजात

बुधवार 21 मई की शाम राजधानी देहरादून के अधिकांश इलाकों में आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। देहरादून के आसमान पर सुबह से बादल छाए थे। इसके चलते लोगों को खासी उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को अधिकांश इलाकों में आई झमाझम बारिश ने लोगों राहत दे दी। बारिश की वजह से देहरादून के तापमान में कमी दर्ज की गई।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

6 COMMENTS

  1. […] उत्तराखंड में मौसम में रह रह कर बदल रहा है। कभी बारिश का दौर आ रहा है तो कभी तापमान में तेजी देखी जा रही है। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। एक बार फिर कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। […]

  2. […] उत्तराखंड में मौसम अगस्त के अंतिम दिनों और सितंबर की शुरुआत में भी लोगों की परीक्षा ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों के लिए कहीं रेड अलर्ट को कहीं ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। […]

  3. […] उत्तराखंड में मानसून परेशानी का सबब बना हुआ है। भारी बारिश ने राज्य में जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही कुछ अन्य जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

सेना में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवार 9 नवंबर से करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces...