होम ब्लॉग पेज 41

उत्तराखंड में हादसा। पिथौरागढ़ में मैक्स नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत से मचा कोहराम, मरने वाले एक ही गांव के

उत्तराखंड में हादसा। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग घायल है। हादसा एक मैक्स गाड़ी के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से हुआ। हादसे पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया है।

अनियंत्रित होकर नदी में गिरी मैक्स

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाम पांच बजे के आसपास थल – पिथौरागढ़ मार्ग पर मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्स टैक्सी सोनी पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में मैक्स में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि पांच लोग इस हादसे में घायल हो गए। गाड़ी खाई से होते हुए नदी में जा गिरी।

स्थानीय लोग खाई में उतरे, पुलिस – प्रशासन भी पहुंचा

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोग तुरंत ही बचाव कार्य के लिए खाई में नीचे उतरे। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई। मौके पर कुछ ही देर में स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया और खाई में गिरे लोगों को बाहर लाया गया। हादसे में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में शामिल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव में मचा कोहराम, सीएम धामी ने जताया शोक

मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स गाडी़ में सवार सभी लोग बोकटा गांव के थे और मुवानी कस्बे से गांव जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही बोकटा गांव में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम ने स्थानीय प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा के निर्देश भी दिए हैं।

दिल्ली में पीएम मोदी और सीएम धामी की हुई मुलाकात, उत्तराखंड की कई योजनाओं को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकसित भारत 2047 के विजन में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है।

पीएम मोदी को भेंट की कई खास चीजें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के 27 देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफ़ीटेबिल बुक के साथ ही उत्तराखण्ड के उत्पाद कनार ( धारचूला) का घी , लाल (पुरोला) चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भेंट किये।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की भांति ही हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और चम्पावत में शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान के अनुरूप अवस्थापना विकास के लिए सीएसआर के माध्यम से वित्त पोषण के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमी कन्डक्टर हब के रूप में विकसित करने लिए सेमी कन्डक्टर उद्योग लगाए जाने, दिल्ली व मेरठ के मध्य रीजनल रैपिड ट्रान्जिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने और टनकपुर-बागेश्वर व ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण का प्रावधान भी शामिल किये जाने के लिए संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित किये जाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया।

नंदा राजजात यात्रा का निमंत्रण

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में वर्ष 2026 में होने जा रही नंदा राजजात यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इसके संचालन के लिए व्यापक रूप से पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जानी हैं। मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 में आयोजित इस पर्वतीय महाकुंभ नंदा राजजात यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया और साथ ही यात्रा में अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए 400 करोड की धनराशि केंद्र से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके सफल आयोजन के लिए हरिद्वार में पुलों की मरम्मत, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, परिवहन, श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 3500 करोड रूपए की वित्तीय सहायता दिये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार शहरों में एचटी व एलटी विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के साथ ही विद्युत प्रणाली को स्वचालित करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भेजी गई 1015 करोड की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत किये जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश के निकट स्थित अनोखी धरोहर चौरासी कुटिया को अपने पुराने रूप में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसके लिए अपेक्षित धनराशि की व्यवस्था भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया के प्रस्ताव का अनुमोदन राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से कराए जाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोङने के लिए प्रथम चरण में पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना का प्रारम्भिक प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्लेशियर आधारित पिंडर नदी के पानी को वर्षा आधारित कोसी, गगास, गोमती व गरूङ नदियों में मिलाया जाये तो बागेश्वर, अल्मोङा व नैनीताल जिलों के 625 गांवों की लगभग 2 लाख जनसंख्या पेयजल व सिंचाई से लाभान्वित होगी। साथ ही गरूङ, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत और अल्मोङा नगरों की लगभग सवा लाख आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को भारत सरकार की विशेष योजना के अंतर्गत लिये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के क्रम में कुल 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की अनुमति प्रदान किये जाने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, हरिद्वार में होने जा रहे कुम्भ के साथ ही प्रदेश में जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

उत्तराखंड में कृषि संबंधी योजनाओं के लिए मिलेगी 3800 करोड़ की मदद, सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

दिल्ली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। इस मौके पर सीएम धामी ने कई योजनाओं को लेकर चर्चा की है। राज्य में कृषि संबंधी योजनाओं को लेकर भी सहमति बनी है।

3800 करोड़ की योजनाओं पर बनी सहमति

नई दिल्ली में सीएम धामी और केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच लंबी मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में खेती किसानी से जुड़े कई विषयों पर बातचीत हुई है। सीएम धामी ने प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान प्रदेश की कृषि संबंधी योजनाओं हेतु लगभग ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। सीएम धामी ने इसके लिए शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। सीएम धामी ने कहा है कि केंद्र का ये सहयोग राज्य की कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

स्टेट मिलट मिशन और बीच आपूर्ति पर भी चर्चा

इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने जंगली जानवरों से कृषि उपज की सुरक्षा, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन, स्टेट मिलेट मिशन के प्रभावी संचालन तथा बीज आपूर्ति प्रणाली को सशक्त बनाने पर सहयोग का आग्रह किया है। इसके साथ ही सेब उत्पादन के दृष्टिगत उच्च गुणवत्ता की नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग व ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना, कीवी व ड्रैगन फ्रूट मिशन को बढ़ावा, सुपर फूड्स (मशरूम व एग्जॉटिक वेजिटेबल्स) हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल की स्थापना के लिए भी केंद्रीय सहायता का भी सीएम धामी ने अनुरोध किया है।

उत्तराखंड में इन राजनीतिक दलों को मिल गया चुनाव आयोग का नोटिस, अब देना होगा जवाब, वरना…

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में बीते 6 साल से निष्क्रिय 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है और जिनके कार्यालयों का कोई भौतिक पता भी नहीं मिल पाया है। दलों को इस नोटिस का जवाब 21 जुलाई शाम 5 बजे तक देना है।

42 में से छह मिले ऐसे जो…

आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड में वर्तमान में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर यू पी पी) बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, इस संबंध में उत्तराखण्ड के 6 ऐसे दलों की पहचान की गई है। इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा।
देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस पूरे अभ्यास में राजनैतिक व्यवस्था का शुद्धिकरण एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।

इन दलों को दिया गया नोटिस

  1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी – 12/17 चक्खुवाला, देहरादून
  2. हमारी जनमन्च पार्टी – 1/12 न्यू चक्खुवाला, देहरादून
  3. मैदानी क्रान्ति दल – मस्जिद वाली गली, माजरा, देहरादून
  4. प्रजा मण्डल पार्टी – बर्थवाल निवास, शीतला माता मन्दिर मार्ग, लोवर भक्तियाना श्रीनगर, पौडी गढवाल
  5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी – 62 सिविल लाईन, रूडकी हरिद्वार
  6. राष्ट्रीय जन सहाय दल – 112-न्यू कनॉट प्लेस, देहरादून

धांसू वापसी! Yamaha MT-15 V2 भारत में हुई लॉन्च, नई लाइट्स और टेक के साथ इतनी होगी कीमत !

0

यामाहा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल, MT-15, का बिल्कुल नया संस्करण, Yamaha MT-15 V2.0 लॉन्च कर दिया है। यह अपडेटेड मॉडल न केवल कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आता है, बल्कि इसमें कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड भी किए गए हैं, जो इसे पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनाते हैं। नई MT-15 V2 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.68 लाख रखी गई है।

Yamaha MT-15 V2 में नया क्या है?

Yamaha MT-15 V2.0 को देखकर पहली नज़र में ही आप इसके बदलावों को महसूस कर पाएंगे। सबसे बड़ा और ध्यान खींचने वाला बदलाव इसके हेडलाइट और टेललाइट डिज़ाइन में है। अब इसमें फुल्ली LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जो न केवल बेहतर रोशनी प्रदान करता है बल्कि बाइक को एक आधुनिक और आक्रामक लुक भी देता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें अब अधिक जानकारी और बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।

इतना ही नहीं, यामाहा ने इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल फीचर्स को भी शामिल किया है, जिससे राइडिंग का अनुभव और भी स्मूथ और नियंत्रित हो जाता है। हालांकि विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स का अभी विस्तृत खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें कुछ राइडिंग मोड्स या ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो सुरक्षा और प्रदर्शन दोनों को बढ़ाएंगे।

डिज़ाइन और स्टाइल में शानदार है Yamaha MT-15 V2

MT-15 V2 अपने सिग्नेचर “डार्क वॉरियर” डिज़ाइन फिलॉसफी को बरकरार रखती है, लेकिन अब इसमें कुछ शार्पर लाइनें और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, फॉरवर्ड-लीनिग स्टैंस और कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन इसे एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देते हैं। नए कलर ऑप्शन भी बाइक की अपील को और बढ़ाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस भी है दमदार

नई MT-15 V2 में वही विश्वसनीय 155cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC इंजन दिया गया है, जो वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक के साथ आता है। यह इंजन अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन मिड-रेंज टॉर्क के लिए जाना जाता है। हालांकि, यामाहा ने इस इंजन को नए BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया है, साथ ही इसके ट्यूनिंग में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं ताकि राइडिंग डायनेमिक्स को और बेहतर बनाया जा सके। यह इंजन स्मूथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए, Yamaha MT-15 V2 में अब अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। यह अपग्रेड न केवल बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी प्रदान करता है, बल्कि बाइक को एक प्रीमियम लुक भी देता है। पीछे की तरफ मोनो-शॉक सस्पेंशन बरकरार रखा गया है। ब्रेकिंग के लिए, इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, और सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड के तौर पर मिलता है।

भारतीय बाजार में है मुकाबला

Yamaha MT-15 V2 का मुकाबला भारतीय बाजार में Bajaj Pulsar NS200, TVS Apache RTR 200 4V, और KTM 125 Duke जैसी बाइकों से होगा। अपने अपडेटेड फीचर्स और आक्रामक कीमत के साथ, MT-15 V2 का लक्ष्य युवा खरीदारों को आकर्षित करना है जो एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-लोडेड स्ट्रीटफाइटर की तलाश में हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी Yamaha MT 15 V2 के उपलब्ध फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर आधारित है। कृपया खरीदारी से पहले अधिकृत डीलर से सम्पर्क करके ताज़ा जानकारी प्राप्त करें। लेख में शामिल विवरण समय के साथ बदल सकते हैं।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नई तारीख घोषित, देखिए कब आएगा परिणाम

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब नई तारीखों पर नामांकन होगा और वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक नई डेट्स पर आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नई तारीख आई

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल हालांकि कुछ दिनों पहले ही बज गया था लेकिन हाईकोर्ट के स्टे के चलते शोर रुका हुआ था। लेकिन अब हाईकोर्ट के स्टे के बाद पंचायत चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों का संशोधिन नया शिड्यूल (Panchayat chunav election new dates) भी जारी कर दिया है। जिला स्तर पर 30 जून को इस संबंध में अधिसूचनाएं निकाली जाएंगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नए कार्यक्रम के मुताबिक अब दो जुलाई से पांच जुलाई तक नामांकन होगा जबकि सात जुलाई से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 31 जुलाई को काउंटिंग होगी।इसके बाद 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का पूरा कार्यक्रम

निर्वाचन चक्रनामांकन की तिथियांनामांकन पत्रों की जांच की तिथियांनाम वापसी हेतु तिथिनिर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथिमतदान की तिथियांमतगणना एवं परिणामों की घोषणा
प्रथम चक्र02.07.2025 से 05.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक)07.07.2025 से 09.07.2025 तक (पूर्वाह्न 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)10.07.2025 व 11.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक)14.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)24.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक)31.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
द्वितीय चक्र— तदैव —— तदैव —— तदैव —18.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)28.07.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक)— तदैव —

परिशिष्ट-क में चक्रवार विकास खण्डों का निर्धारण निम्नलिखित है:

क्र. सं.जनपद का नामप्रथम चक्र के निर्वाचन हेतु विकास खण्डद्वितीय चक्र के निर्वाचन हेतु विकास खण्ड
1अल्मोड़ाताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा एवं चौखुटियासल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग एवं द्वाराहाट
2ऊधमसिंहनगरखटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुररूद्रपुर, काशीपुर एवं जसपुर
3चम्पावतलोहाघाट एवं पाटीचम्पावत एवं बाराकोट
4पिथौरागढधारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछीनाविण, मूनाकोट, बेरीनाग एवं गंगोलीहाट
5नैनीतालबेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ एवं धारीहल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं कोटाबाग
6बागेश्वरबागेश्वर, गरूड़ एवं कपकोटडुण्डा, चिन्यालीसौड एवं भटवाड़ी
7उत्तरकाशीमोरी, पुरोला एवं नौगांवपोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग एवं गैरसैंण
8चमोलीदेवाल, थराली, ज्योतिर्मठ एवं नारायणबगड़
9टिहरी गढ़वालजौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार एवं भिलंगनाकीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर एवं चम्बा
10देहरादूनचकराता, कालसी एवं विकासनगरडोईवाला, रायपुर एवं सहसपुर
11पौड़ी गढ़वालखिसू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर एवं पोखडायमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट एवं कल्जीखाल
12रूद्रप्रयागऊखीमठ, जखोली एवं अगस्त्यमुनि
उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव 2025: इन्फोग्राफिक

उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव 2025

एक सम्पूर्ण दृश्य अवलोकन

मुख्य आकर्षण

12

कुल जनपद

2

निर्वाचन चक्र

49

प्रथम चक्र में विकास खंड

40

द्वितीय चक्र में विकास खंड

निर्वाचन समयरेखा

यह समयरेखा पंचायत चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए महत्वपूर्ण तिथियों को दर्शाती है। सभी प्रक्रियाएं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार दो चक्रों में पूरी की जाएंगी।

प्रथम चक्र

  • नामांकन: 02 से 05 जुलाई 2025
  • जांच: 07 से 09 जुलाई 2025
  • नाम वापसी: 10 व 11 जुलाई 2025
  • प्रतीक आवंटन: 14 जुलाई 2025
  • मतदान: 24 जुलाई 2025
  • मतगणना: 31 जुलाई 2025

द्वितीय चक्र

  • नामांकन: 02 से 05 जुलाई 2025
  • जांच: 07 से 09 जुलाई 2025
  • नाम वापसी: 10 व 11 जुलाई 2025
  • प्रतीक आवंटन: 18 जुलाई 2025
  • मतदान: 28 जुलाई 2025
  • मतगणना: 31 जुलाई 2025

चरण-वार विकास खंड वितरण

यह चार्ट प्रत्येक जिले में दोनों चुनाव चक्रों के तहत आने वाले विकास खंडों की संख्या को दर्शाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि किस जिले में किस चरण में अधिक चुनावी गतिविधियाँ होंगी। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में चुनाव केवल प्रथम चरण में होंगे।

जनपद-वार विवरण

यहाँ प्रत्येक जिले के लिए चरण-वार विकास खंडों की सूची दी गई है। इससे मतदाता अपने क्षेत्र में चुनाव की तिथि और चरण को आसानी से जान सकते हैं।

स्रोत: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड


(इस पोस्ट में तारीखों और कार्यक्रम विवरण लिखने में हमने भरपूर सतर्कता बरती हैं हालांकि फिर भी आपसे निवेदन है कि एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देख लें।)

Shefali Jariwala Biography : कौन थी ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला, अचानक कैसे हुआ निधन, कितनी है नेट वर्थ

1

शेफारी जरीवाला (Shefali Jariwala) भारतीय इंटरटेंमेंट जगत की एक पॉपुलर हस्ती थीं। 90 के दशक में आया उनका वीडियो एल्बम ‘कांटा लगा’ बेहद फेमस हुआ था। इसके बाद वो इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो गईं थीं। उन्होंने कई बड़े शोज में भी हिस्सा लिया।

शेफाली जरीवाला के निधन से सब स्तब्ध

शेफाली जरीवाला का 27 और 28 तारीख के बीच की रात को मुंबई में निधन (Shefali Jariwala death) हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए। उनके घर वाले उन्हे रात में ही अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि शेफाली की मौत के बाद पुलिस ने भी इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शेफाली के घर का मुआयना किया है। इसके साथ ही शेफाली के मेड और कुक से भी पूछताछ की गई है। शेफारी के शव का पोस्टमार्टक कराया जा रहा है। इसके बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।

शेफाली जरीवाला: कांटा लगा गर्ल से बिग बॉस तक का सफर

शेफाली जरीवाला, एक ऐसा नाम जिसने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने धमाकेदार डांस मूव्स और “कांटा लगा” गाने से पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया था। उनकी अदाएं, उनका कॉन्फिडेंस और उनकी बेबाकी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। लेकिन शेफाली का सफर सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने समय के साथ खुद को ढाला, कई उतार-चढ़ाव देखे और आज भी मनोरंजन जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं। आइए, उनकी जिंदगी, उनके लोकप्रिय शोज और उनकी कुल संपत्ति पर एक विस्तृत नज़र डालें।

गुजरात से था नाता, पढ़ाई में होशियार थीं शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात में हुआ था। उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ, जहां उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। शेफाली पढ़ाई में भी होशियार थीं और उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) में स्नातक की डिग्री हासिल की। हालांकि, उनकी किस्मत में ग्लैमर और मनोरंजन की दुनिया लिखी थी।

“कांटा लगा” और रातों-रात मिली शोहरत

साल 2002 में शेफाली जरीवाला ने डीजे डॉल के म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह गाना उस समय की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गया और शेफाली को “कांटा लगा गर्ल” के नाम से जाना जाने लगा। उनके बोल्ड मूव्स और अनूठी स्टाइल ने उन्हें युवाओं के बीच एक आइकन बना दिया। इस गाने ने उन्हें ऐसी शोहरत दिलाई कि वह हर जगह चर्चा का विषय बन गईं।

करियर का सफर और लोकप्रिय शोज

“कांटा लगा” के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियो और रीमिक्स गानों में काम किया, जिनमें “कभी आर कभी पार” और “प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया” जैसे गाने शामिल हैं। हालांकि, उनका करियर सिर्फ म्यूजिक वीडियो तक ही सीमित नहीं रहा।

  • नच बलिए 5 (2012-13): शेफाली ने अपने तत्कालीन पति, पराग त्यागी के साथ लोकप्रिय डांस रियलिटी शो “नच बलिए 5” में भाग लिया। इस शो ने उन्हें एक डांसर के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया।
  • बिग बॉस 13 (2019-20): यह शो शेफाली के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। “बिग बॉस 13” में एक चैलेंजर के रूप में प्रवेश करने वाली शेफाली ने अपनी मजबूत राय, अपनी दोस्ती और अपने गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी वास्तविक और बेबाक शख्सियत से लाखों लोगों को प्रभावित किया और शो में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरीं। “बिग बॉस” ने उन्हें एक नए सिरे से पहचान दिलाई और उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ।
  • अन्य उपस्थिति: “बिग बॉस” के बाद शेफाली कई टेलीविजन शोज और इवेंट्स में बतौर गेस्ट नजर आईं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं।

शेफाली जरीवाला का निजी जीवन

शेफाली जरीवाला का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा है। उन्होंने पहले संगीतकार हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स के) से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद, उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की। यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करती नजर आती है। शेफाली और पराग एक साथ मजबूत बंधन साझा करते हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करते हैं।

शेफाली जरीवाला की नेटवर्थ (Shefali Jariwala net worth)

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर में विभिन्न माध्यमों से अच्छी खासी कमाई की है। म्यूजिक वीडियो, टेलीविजन शो, स्टेज परफॉर्मेंस, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में वह एक सफल करियर बनाए हुए हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमानों के अनुसार, शेफाली जरीवाला की कुल अनुमानित संपत्ति (Total Estimated Net Worth) लगभग 2-5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16 करोड़ से 40 करोड़ भारतीय रुपये) के बीच होने का अनुमान है। हालांकि, यह एक अनुमानित आंकड़ा है और आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। उनकी आय के स्रोत निरंतर काम और नए प्रोजेक्ट्स के आधार पर बदलते रहते हैं।

एम्स पहुंचे सीएम धामी, रुद्रप्रयाग बस हादसे के घायलों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग के घोलतीर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री धामी ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

आठ घायलों का चल रहा इलाज

आपको बता दें कि घोलतीर में हुए बस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए थे। इनमें से चार यात्रियों का इलाज रुद्रप्रयाग में चल रहा है जबकि चार घायलों को एम्स में एडमिट कराया गया है। एम्स में एडमिट घायलों में बस का चालक भी है।

आठ लापता की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग के घोलतीर में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं। यात्रियों की बस अलकनंदा नदी में समा गई थी। अलकनंदा नदी इस समय उफान पर है और ऐसे में राहत कार्यों में खासी मुश्किलें आ रही हैं।

बिट्टू कर्नाटक ने ABVP के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रान्त का प्रान्त अभ्यास वर्ग रतूड़ा रुद्रप्रयाग में 20 जून से 23 जून को सम्पन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी का मुख्य सम्बोधन रहा, जिसमें अल्मोड़ा जिले के जिला संयोजक के रूप में राहुल कनवाल एवं सहसंयोजक साहिल नेगी को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई।

इन दोनों दायित्वधारियों के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा दोनों का शाल ओढाकर सम्मान किया ।सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इन युवा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मजबूती के आयाम स्थापित करेगी एवं जनपद के समस्त विद्यालयों में सदस्यता अभियान के साथ-साथ आगामी छात्र संघ चुनाव में समस्त कालेज इकाइयों में अपना परचम लहराने का काम करेंगे, तथा युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए सकारात्मक कार्य करेंगे।

उक्त सम्मान कार्यक्रम में हिमांशु कनवाल, शुभम कुमार, राहुल कनवाल, निकेश कनवाल,रोहित कुमल्टा,भूमित कनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चंद्र भट्ट, ललित मोहन भट्ट, निखिल तिवारी,रश्मि कांडपाल, प्रकाश मेहता सहित अनेकों गणमान्य जन उपस्थित थे।।

देहरादून में शुरू हुई देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप, रेखा आर्या ने बताया ऐतिहासिक

देवभूमि उत्तराखंड की खेल उपलब्धियों में 27 जून की तारीख, शुक्रवार को उस समय एक नया आयाम जुड़ गया जब हिमाद्री आइस रिंक में देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। चैंपियनशिप में 19 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है। उत्तराखंड देश में पहली बार हो रही इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर ररहा है।

रेखा आर्या ने किया उद्घाटन, बताया ऐतिहासिक

शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शॉर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का समापन 30 जून को होगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अभी तक देश में आइस स्केटिंग की सभी नेशनल चैंपियनशिप बर्फबारी के सीजन में खुले पहाड़ी मैदानों में कराई जाती थी। पहली बार आइस स्केटिंग की नेशनल चैंपियनशिप इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने की दिशा में एक और बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

देश भर के खिलाड़ियों के लिए खुली है आइस रिंक

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा यह आइस रिंक देशभर के खिलाड़ियों के अभ्यास व ट्रेनिंग के लिए खुला है और हम चाहते हैं कि इस खेल अवस्थापना का फायदा उठाकर भारत के खिलाड़ी दुनिया भर में आइस गेम्स में देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर आइस स्केटिंग के खिलाड़ियों ने इतने सुंदर स्किल का प्रदर्शन किया कि दर्शक दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। खिलाड़ियों का संतुलन, गति और मूवमेंट्स बहुत शानदार थे।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, एशियाई इवेंट कोऑर्डिनेटर क्रिस चेन, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली, जगराज साहनी आदि उपस्थित रहे।

हिमाद्री में की ट्रेनिंग, यूएई में जीता मेडल

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आइस हॉकी की इंडियन वूमेंस टीम ने हाल ही में यूएई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप कप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। यूएई रवाना होने से पहले इंडियन वूमेंस आइस हॉकी टीम की एक महीने की ट्रेनिंग हिमाद्री आइस रिंक में कराई गई थी। इंटरनेशनल लेवल पर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों ने बाद में यह माना कि उनकी तैयारी में देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक की बड़ी भूमिका रही। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड का खेल ढांचा अब टीम इंडिया को इंटरनेशनल मेडल दिलाने में सहायक बन रहा है जो कि हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।