होम ब्लॉग पेज 48

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, इंटरनेशनल लेवल पर छाने का किया आह्वान

1

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन खेल विभाग द्वारा देहरादून के पेवेलियन ग्राउंड में किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय फलक पर जाने की करें तैयारी

समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से कम 40 एथलीट तैयार करने की प्लानिंग की है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हाल ही में हमारा खेल लिगेसी प्लान तैयार हुआ है और इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है।

पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी नौकरी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी दी जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर आदि मौजूद रहे।

खुद ग्राउंड में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, पैरेंट्स से मिलीं, खिलाड़ियों से भी की मुलाकात

0

उत्तराखंड में पहली बार खेलों को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पूरा सरकारी सिस्टम, खेल महकमा राज्य में खेलों को लेकर सक्रिय है और नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में लगा है। इसका नजारा मंगलवार को देहरादून में दिखा जब खेल मंत्री रेखा आर्या खुद ही दून के पैवेलियन ग्राउंड में पहुंच गईं और खिलाड़ियों से मुलाकात करने लगीं।

एक भी खिलाड़ी कम न हो

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण किया। इस शिविर के जरिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। खेल मंत्री ने शिविर में भाग लेने आए बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में इस योजना के तहत जितने अधिकतम बच्चों के चयन का लक्ष्य दिया गया है उसमें एक भी खिलाड़ी का चयन कम नहीं होना चाहिए।

खिलाड़ियों पर बचपन से होगा इंवेस्ट

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम खिलाड़ियों पर उसके बचपन से ही इनवेस्ट करेंगे तभी भविष्य में हमें बड़े स्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक पूरी कर दी जाए, इसके बाद मई महीने की शुरुआत से ही लाभार्थी खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा सके। इस अवसर पर ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद थे जो विगत वर्षों में इस योजना का लाभ लेते रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान मंत्री को बताया कि योजना के तहत माहवार पैसा मिलने से उन्हें अपने गेम पर फोकस करने और उसके लिए जरूरी उपकरण खरीदने में काफी मदद मिली है।

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, कथा सुन लौट रहे थे सभी

1

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

टिहरी के चमियाला के करीब एक यूटिलिटी वाहन शाम को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में यूटिलिटी में कई लोग सवार थे। यूटिलिटी के खाई में गिरने के चलते दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार छह लोग घायल हैं। वहीं हादसे में 12 लोग अन्य बाल बाल बच गए। हादसा लोदस गांव के निकट का बताया जा रहा है।

भागवत कथा सुन लौट रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि इलाके में भागवत कथा हो रही है। इसी भागवत कथा को सुनने के लिए तकरीबन बीस लोग यूटिलिटी पर सवार होकर निकले थे। शाम को भागवत कथा सुनकर लौटते समय जिस यूटिलिटि में ये सभी सवार थे वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया है। घटना की जांच की जा रही है हालांकि प्रथम दृष्टया ये हादसा ओवरलोडिंग के चलते हुआ लग रहा है।

पीएम अन्न योजना का अपमान, जरूरतमंदों का अपमान – मनवीर चौहान

0

भाजपा ने पीएम अन्न योजना योजना को लेकर कांग्रेस के आरोपों को जरूरतमंदों का अपमान बताया है। पार्टी कार्यालय मे पत्रकारों के सवालों के जवाब मे प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी रेखा से बाहर निकले लोग पुनः कमजोर न हों, इसलिए उनकी मदद को सरकार जरूरी मानती है। लेकिन गरीबी हटाने के नाम पर 70 सालों तक राजनीति करने वालों के लिए इसे पचाना मुश्किल है और वह दुविधा में है।

कांग्रेस पर लगाया आरोप, कर रहे झूठी बयानबाजी

चौहान ने गरीबों की संख्या और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर अनर्गल और झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शानदार विकास कार्यों एवं सफल जनकल्याण योजनाओं का नतीजा है देश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों का गरीबी रेखा से ऊपर उठना है। जिस 30 करोड़ के आंकड़े पर कांग्रेस नेताओं को यकीन नहीं हो रहा उस पर विश्व स्तरीय एजेंसियां भी अपनी मुहर लगा चुकी हैं। लेकिन यहां असल समस्या वैचारिक और नैतिक रूप से दरिद्र हो चुकी कांग्रेस की है, जिनके नेहरू से लेकर इंदिरा, राजीव, और मनमोहन तक सभी प्रधानमंत्रियों ने गरीबी हटाने के नारे के साथ राजनीति की है। लेकिन वोट लेने के अतिरिक्त कभी कोई ठोस प्रयास इस दिशा में नहीं किया।

पीएम मोदी ने स्वीकार की चुनौती

वहीं भाजपा सरकार ने उन तमाम कामों को तो बेहतर तरीके से किया ही जो अन्य सरकारें करती थी। साथ ही उन कार्यों को पूरा कर दिखाया जिन्हें पिछली सरकारें असंभव मानती थी, जिसमें सबसे ऊपर गरीबी उन्मूलन था। पीएम मोदी ने उसे चुनौती की तरह लिया और 8 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी के दंश से मुक्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री अनाज देने पर कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि हमारी सरकार बेहद जिम्मेदारी और संजीदगी से प्रत्येक कार्य करती है। हम नहीं चाहते कि कोविड के बाद की परिस्थितियों के चलते, गरीबी रेखा से बाहर निकला देशवासी किसी भी कारणवश पुनः उसी समस्या से ग्रस्त हो जाए। इसलिए अगले पांच वर्षों तक सभी जरूरतमंदों की तरह उन्हें भी इस योजना के तहत मदद जारी रहेगी।

कांग्रेस नेताओं का जान बूझकर ऐसे बयान कहीं न कहीं तमाम जरूरतमंदों का अपमान हैं। ये उन लोगों का हौसला तोड़ने की कोशिश है जो कड़ी मेहनत कर सरकार के सहयोग से देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

देहरादून में शुरू हुई ये नई कवायद, सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ MOU

1

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सोमवार को सचिवालय में मैसर्स हेस ग्रीन मोबिलिटी द्वारा उत्तराखण्ड में मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम तकनीक पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया गया। मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम टैक्नोजलॉजी को उत्तराखण्ड में बढ़ावा देने के मकसद से उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन एवं हेस ग्रीन मोबिलिटी, कैरोसेरी हेस एजी व एसएसबी सॉरवीन एंड शेफ़र बाउ एजी के बीच एक एम.ओ.यू हस्ताक्षर किया गया। मुख्यमंत्री ने इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारे जाने की अपेक्षा करते हुए ऐसे प्रयासों को देहरादून की बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी प्रयास बताया।

विकसित की है लाइट ट्राम

बैठक में बताया गया कि मैसर्स हेस एजी द्वारा लाइट ट्रॉम विकसित किया गया है, जो फ्लैश चार्जिंग तकनीक का उपयोग करते हुए एक उच्च क्षमता वाला जन परिवहन समाधान है, जिसे पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (ई-आरटी) के रूप में उत्तराखंड की शहरी परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है तथा प्रथम चरण में देहरादून शहर के 2 कॉरिडोर्स में आई.एस.बी.टी से गांधी पार्क एवं एफ.आर.आई से रायपुर तक कुल 22.5 कि.मी, जिसमें 25 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन ब्रजेश कुमार मिश्रा, निदेशक वित्त उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन संजीव मेहता, एलेक्स नेफ, सी.ई.ओ कैरोसेरी हेस एजी, बुराक सेंसर, जनरल मैनेजर एसएसबी सॉरवीन एंड शेफ़र बाउ एजी, यवेस सीग्रिस्ट, कैरोसेरी हेस एजी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड खेल विभाग योजना। खिलाड़ी फिर कर पाएंगे इस योजना के लिए आवेदन, मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश

1

उत्तराखंड खेल विभाग योजना के तहत उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खुलने जा रहा है। इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ दिन और खोलने के लिए निर्देश जारी किए।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कई जनपदों से इस तरह की सूचना आई है कि कुछ खिलाड़ी बच्चे किन्ही वजह से अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, इसलिए ऐसे बच्चों के लिए आवेदन फिर से खोला जाए।

30 अप्रैल तक हो चयन, dbt से मिलेगी राशि

मंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं में पात्र बच्चों का चयन 30 अप्रैल तक हर हालत में हो जाना चाहिए, जिससे 1 मई से उन्हें प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजना शुरू किया जा सके।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लैंड ट्रांसफर आदि मामलों में जो गतिरोध आया था, वह दूर कर लिया गया है और इससे संबंधित संशोधन केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2025 तक सभी तैयारियां पूरी कर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कराने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा बैठक में चंपावत में प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति व अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनपदों के जिला खेल अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।

नेशनल गेम्स पदक विजेताओं के नगद इनाम के लिए आवेदन

राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाया है उनकी नगद इनाम राशि देने के लिए मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि इन खिलाड़ियों से जल्द आवेदन मंगवा कर नगद इनाम धनराशि का वितरण किया जाए ।

देहरादून में सड़क हादसा। ओवरलोड बस लोडर से भिड़ी, दो बच्चों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहरादून के शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ओवरलोड प्राइवेट बस और एक लोडर में टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक बच्चे समेत कुल दो लोगों की मौत की खबर है।

बस और लोडर की टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तकरीबन दो बजे के आसपास एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार से विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिंघनीवाला में बस की सामने से आ रहे एक लोडर से सीधी टक्कर हो गई।

बच्चे और युवक की मौत

इस हादसे में बस सड़क पर ही पलट गई जबकि लोडर के परखच्चे उड़ गए और वो सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार एक स्कूली बच्चा बस के नीचे दब गया। किसी तरह उसे बस के नीचे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

वहीं एक युवक भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठा है। हादसे में कुल 14 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सनातनी सीएम धामी। मुख्यमंत्री आवास में रामनवमी पर किया हवन, कन्याओं का किया पूजन

3

पूरे देश में आज रामनवमी का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास में भी सनातनी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि विधान के साथ रामनवमी के अवसर पर पूजा की है। मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान के साथ पुरोहितों ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके साथ ही हवन भी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी ने भी हवन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख – समृद्धि की कामना की।

हरिद्वार कुंभ की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव पहुंचे, अधिकारियों और संतों के साथ बैठक

2

साल 2027 में हरिद्वार कुंभ की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने हरिद्वार में अधिकारियों और संतों के साथ बैठक की है।

हरिद्वार के लिए बनेंगी खास योजनाएं

मुख्य सचिव आनन्द बर्धन ने हरिद्वार में आगामी कुंभ-2027 के मेले को लेकर मेला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह से मायापुर स्थित कैंप कार्यालय में विचार विमर्श किया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं जनपदीय अधिकारियों को आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए कि शासन स्तर पर भी आगामी सात-आठ दिनों में बैठक की जाएगी जिसमें कुंभ- 2027 में सरकार द्वारा सुचारू व्यवस्था की जाएगी, साधु संतों और महात्माओं को साथ में लेकर और उनके मार्गदर्शन व विचार विमर्श कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आगामी कुंभ-2027 को लेकर हमारी योजनाएं गतिशील है जो भी योजनाएं बनेगी वह हरिद्वार शहर कुंभ नगरी के हित में होगी।

आवश्यकताओं को पूरा करने की होगी कोशिश

मुख्य सचिव ने चार धाम यात्रा को लेकर अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिला प्रशासन के स्तर और शासन के स्तर पर भी जहां-जहां जो आवश्यकताए है, वह पूरी की जा रही है| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है। सभी हितधारकों के साथ भी विचार विमर्श शुरू हो चुका है और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया जा रहा है। चारों धाम पर जहां-जहां उनके यात्रा मार्ग पर जो आवश्यकता होगी वो पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

संत – महात्माओं से चर्चा के बाद बनेगी योजनाएं

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ को लेकर सभी योजनाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है और समस्त योजनाएं हरिद्वार के हित में होंगी। गौरतलब है कि मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन पूर्व में हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष HRDA, और वर्ष 2010 में हुए कुंभ के मेलाधिकारी भी रहे हैं। हरिद्वार में पत्रकारों से अनौपचारिक संवाद के दौरान सीएस ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन स्तर से कई अधिकारी फील्ड में गए हुए हैं और ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। मीडिया द्वारा पूर्ण कुंभ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्ण कुंभ के लिए साधु- संत और महात्मा लोगों से विचार विमर्श के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

धामी सरकार के तीन साल पूरे, पीएम मोदी ने लिखी ये खास चिट्ठी

0

उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बेहद खास पत्र राज्य के लोगों को भेजा है। पीएम मोदी ने जहां धामी सरकार को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है वहीं राज्य के लोगों के लिए भी उज्जवल कामनाएं की हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई, कई बातों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है।
इसके लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

उत्तराखंड का दशक साबित होगा
प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि
देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां की पराक्रमी और परिश्रमी जनता में वह सामर्थ्य है कि वे अपने प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जा सकें। मुझे पूरा विश्वास है कि जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। इस नई पहचान के साथ उत्तराखंड आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

वहीं पीएम के इस पत्र को पाने के बाद सीएम धामी ने कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमेशा उत्तराखंड के हितों के लिए चिंतनशील रहते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। प्रधानमंत्री का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”