Dehradun accident : देहरादून कार हादसे को अंजाम देने वाली मर्सिडीज कार बरामद, यहां की थी खड़ी

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून में बुधवार की रात चार लोगों की जान लेने वाली कार (Dehradun accident) बरामद हो गई है। ये कार सहस्त्रधारा में एक खाली प्लाट से मिली है। हालांकि कार सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मौत का होली खेलने वाली कार बरामद

देहरादून में बुधवार की रात खून की होली खेलने वाली मर्सिडीज कार बरामद हो गई है। पुलिस को ये कार सहस्त्रधारा इलाके में एक खाली प्लाट में मिली है। माना जा रहा है कि हादसे के बाद कार सवार ने ये कार पुलिस की चेकिंग के डर से इस खाली प्लॉट में खड़ी की और भाग निकला।

चंडीगढ़ से खरीदी थी कार

उधर पुलिस ने इस मामले में बेहद तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस की एक टीम रात को ही दिल्ली निकल गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस कार का मालिक चंडीगढ़ का है और हाल ही में इस कार को दिल्ली में सेकेंड ओनर को बेचा गया है। पुलिस ने इस टिप के बाद सीधे दिल्ली का रुख किया और डिटेल निकाल ली है। अब देहरादून पुलिस इस कार को खरीदने वाले की तलाश में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार लोगों की हुई थी मौत, दो घायल

आपको बता दें कि बुधवार की रात देहरादून के राजपुर रोड इलाके में एक मर्सिडीज कार ने छह लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

1 COMMENT

  1. […] देहरादून पुलिस ने बुधवार को हुए कार हादसे के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके साथ ही हादसे का खुलासा भी कर दिया है। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

Uttarakhand Roller Skating Championship 2026:208 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, देखें पूरी Winner List

देहरादून: Uttarakhand Roller Skating Championship 2026: उत्तराखंड की खेल...

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के बाद बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी DA

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...