होम ब्लॉग पेज 13

Dhami cabinet news : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगा दी मुहर, पढ़िए क्यों है खास

आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1.11 लाख करोड़ का बजट होगा पेश. कैबिनेट से मिली मंजूरी, इसमें संशोधन में लिए सीएम धामी को किया गया अधिकृत.

यूआईआईडीबी के ढांचे में अतिरिक्त 14 नवीन पद ऑन को सृजित किए जाने और पूर्व से सृजित सहायक महाप्रबंधक लेखा/ लेखाकर का पदनाम व ऑफिस बॉय का मानदेय परिवर्तित किए जाने पर मिली मंजूरी.

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय जहां पर नियमित प्रचार नियुक्त हैं को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है.

उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड की पुस्तकालय योजना को मंजूरी दी गई है.

उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में किया गया संशोधन.

शहरी विकास विभाग के तहत प्रदेश के सभी 11 नगर निगमन में पर्यावरण अभियंता के पद सृजित किए जाने को मिली मंजूरी. संविदा के आधार पर पर्यावरण अभियंताओं की होगी भर्ती.

सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मिली मंजूरी.

मौन पालन नीति 2026 को मिली मंजूरी.

मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान- बाल पालाश योजना के तहत 3 से 6 साल उम्र के बच्चों को दी जाने वाली सामग्रियों में नवीन सामग्रियों को शामिल किए जाने का निर्णय ले लिया गया.

मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में किया गया संशोधन. अंडा, दूध और केला के अलावा अन्य पोषक खाद्य पदार्थ भी कराए जाएंगे उपलब्ध.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का 24वां वार्षिक प्रतिवेदन को सदन का पटल पर रखने को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड राज्य में माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण की राज्यपीत को देहरादून में यथावत रखने के साथ ही हल्द्वानी में एक अतिरिक्त राज्य पीठ या सर्किट बेंच की स्थापना को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक को विधानसभा में पुनर्स्थापित करने को मिली मंजूरी.

सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो को औद्योगिक विकास से ट्रांसफर कर वित्त विभाग के अंतर्गत गठित करने को मिली मंजूरी.

विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम के क्रियान्वयन को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड राज्य में उपचारित जल के सुरक्षित पुन उपयोग हेतु नीति 2026 को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समूह क और ख के कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान के तहत बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी के एक निसंवर्गीय पद के सृजन को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन (रोजगार विनियम एवं सेवा- शर्त) (संशोधन) विधेयक 2026 को विधानसभा में पुनर्स्थापित किए जाने को मिली मंजूरी.

समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक, 2026 को मिली मंजूरी.

उत्तराखण्ड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाईल स्टोन क्रेशर, मोबाईल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट, हॉट मिक्स प्लांट, रेडिमिक्स प्लांट अनुज्ञा (तृतीय संशोधन) नीति 2024 में हॉट मिक्स प्लांट की स्थापना के लिए दूरी के मानकों में संशोधन को मिली मंजूरी.

उत्तराखण्ड राज्य की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के आदर्श नियम, 2016 के नियम 87 (1) के तहत गठित राज्य स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष को 5000/- प्रति बैठक और गैर सरकारी संगठनो से नामित 02 सदस्यों को 3000/- प्रति बैठक मानदेय दिया जाएगा.

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में लिपिक/ मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पदों के संरचनात्मक ढांचे में लिपिक/ मिनिस्ट्रीयल सवर्ग का पुर्नगठन किए जाने को मिली मंजूरी.

देहरादून जिले के विकासनगर, उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर और नैनीताल जिले के मुख्यालय में, यानी कुल 03 अतिरिक्त Fast Track Special Courts की स्थापना और संबंधित फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए पदों के सृजन को मिली मंजूरी.

नैनीताल हाईकोर्ट के लिए 01 और जिला न्यायालयो के लिए 13, यानी कुल 14 न्यायालय प्रबंधकों (Court Managers) के नए पदों को सृजित किए जाने पर बनी सहमति.

विश्व बैंक के सहयोग से Strengthening of Public Financial Management for Improved Service Delivery in Uttarakhand के कियान्वयन के लिए स्टीयरिंग कमेटी व प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट का गठन और प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट के लिए पदों के सृजन को मिली मंजूरी.

उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधो का संशोधन) विधेयक 2026 को मिली मंजूरी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में तदर्थ / अनुबन्ध / संविदा/आउटसोर्स के आधार पर कार्यरत 04 विशेष शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (एल०टी०) विशेष शिक्षा शिक्षक के पदों के सापेक्ष नियमित नियुक्ति को मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी.

बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काउ के खिलाफ FIR, शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले का आरोप

देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उनपर राज्य के शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। इस संबंध में गंभीर धाराओं में विधायक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शिलापट्ट पर नाम बदलवाने पहुंचे थे विधायक

ये पूरा मामला एक स्कूल के नाम परिवर्तन से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि विधायक उमेश शर्मा स्कूल प्रबंधन के कुछ लोगों और अपने कुछ समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई है। कहासुनी इतनी बढ़ी कि वो मारपीट में बदल गई और विधायक के साथ गए लोगों ने कुर्सी उठाकर शिक्षा निदेशक की ओर फेंक दी। इस मारपीट में शिक्षा निदेशक के सिर में चोटें आईं और खून बहने लगा।

शिक्षा निदेशक ने कराया मेडिकल फिर दी तहरीर

इस घटना के बाद शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने अपना इलाज कराया। अस्पताल में उनका मेडिकल किया गया। इसके बाद अजय नौडियाल ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी और विधायक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने विधायक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धरने पर बैठे कर्मचारी

शिक्षा निदेशक पर हुए हमले से नाराज शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और वो शिक्षा निदेशालय में ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि निदेशालय में घुसकर अराजक तत्वों ने तोड़ फोड़ की और निदेशक के साथ मारपीट की।

दर्ज हुई FIR, लगी गंभीर धाराएं

इस मामले में पुलिस ने विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मुकदमे में विधायक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बीजेपी भी विधायक से लेगी स्पष्टीकरण

वहीं इस मामले में बीजेपी को भी परेशान कर दिया है। बीजेपी ने कहा है कि इस मामले में विधायक उमेश शर्मा से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। किसी को भी अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं है।

विधायक बोले, निदेशक ने लोगों को बुलाया

वहीं इस मामले में विधायक उमेश शर्मा का भी बयान सामने आया है। उमेश शर्मा काउ ने कहा है कि वो अपने चार – पांच समर्थकों के साथ बातचीत के लिए गए थे लेकिन निदेशक ने कई लोगों को बुला लिया और दरवाजा बंद कर दिया। विधायक ने कहा है कि शिक्षा निदेशक की तरफ खड़े व्यक्ति ने सबसे पहले फोन उठाकर फेंका इसके बाद हंगामा हुआ।

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, दून SSP भी हटाए गए, देखिए पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। देहरादून में लगातार कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में थी ऐसे में सरकार ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर और हरिद्वार के एसएसपी का भी तबादला हो गया है। कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

कुल बीस पुलिस अधिकारियों के तबादले

क्र.सं.नाम अधिकारीवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती
1श्रीमती निवेदिता कुकरेतीपुलिस उपमहानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफपुलिस महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ
2श्री प्रह्लाद नारायण मीणावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालयपुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय
3श्री यशवंत सिंहसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसीप्रधानाचार्य, पी.टी.सी. नरेंद्रनगर
4श्री प्रमेन्द्र डोबालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून
5श्री अजय सिंहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादूनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ
6श्री नवनीत सिंहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
7श्री अर्जुन गणपति कुमारपुलिस अधीक्षक, चम्पावतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर
8श्री मणिकांत मिश्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगरपुलिस अधीक्षक, अभिसूचना
9श्री प्रदीप कुमार रायपुलिस अधीक्षक, अभिसूचनापुलिस अधीक्षक, सी.बी.सी.आई.डी.
10श्री अमित श्रीवास्तवपुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, देहरादूनसेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम, रामनगर
11श्री अक्षय प्रह्लाद कोंडेपुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयागपुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़
12श्रीमती रेखा यादवपुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़पुलिस अधीक्षक, चम्पावत
13श्री चन्द्रशेखर आर. घोडकेपुलिस अधीक्षक, चम्पावतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा
14श्री देवेंद्र पींचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ासेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
15श्रीमती निहारिका तोमरपुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, उधमसिंह नगरपुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग
16श्री जितेन्द्र कुमार मेहरापुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वारपुलिस अधीक्षक, बागेश्वर
17श्री जितेन्द्र चौधरीपुलिस अधीक्षक, हरिद्वारपुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, उधमसिंह नगर
18सुश्री निशा यादवपुलिस अधीक्षक, हरिद्वारपुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार
19श्री मनोज ठाकुरअपर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी.अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
20श्री चन्द्रमोहन सिंहअपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वालपुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, देहरादून

नाराज धामी ने DGP को कर लिया तलब, बुला ली हाई लेवल मीटिंग, अपराध मुक्त राज्य बनाना प्राथमिकता

देहरादून । राजधानी में एक के बाद हुई आपराधिक वारदातों ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी परेशान कर दिया है। हालात ये हैं कि सीएम धामी ने हाई लेवल मीटिंग ली है और अपराधिक वारदातों पर गहरी नाराजगी जताई है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण लगाया जाए।

कानून व्यवस्था से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय बैठक ली है । मुख्यमंत्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आमजन को सुरक्षित महसूस होना जरूरी

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करे। थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

हो कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि परिणाम दिखने चाहिए और जनता को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए, ताकि प्रदेश में कानून का राज और अधिक सशक्त हो सके। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस, सचिव गृह, एडीजीपी ( लॉ एन्ड आर्डर), गढ़वाल कमिश्नर सहित पुलिस एवं शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने की तैयारी में मोदी सरकार, गुमराह करने का लगाया आरोप

0

मोदी सरकार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाघिकार हनन नोटिस लाने की तैयारी में है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस (Privilege Notice) फाइल करने जा रहे हैं। इसे लेकर तैयारी हो गई है।

बुधवार को राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए भाषण के कुछ अंशों पर आपत्ति जताते हुए रिजिजू ने कहा कि जब कोई सदस्य दूसरे सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो आपको नोटिस देना होगा और आरोप को साबित भी करना होगा। मैंने रिक्वेस्ट की है कि राहुल गांधी को सदन में बुलाया जाए ताकि वे अपनी बातों को साबित कर सकें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर बेकार और झूठे आरोप लगाए हैं।

लोकसभा में राहुल गांधी ने लगाए आरोप 

लोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भारत की संप्रभुता से समझौता किया है और “भारत को बेच दिया” है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देशहित के खिलाफ है और इससे भारत की स्वतंत्र निर्णय क्षमता प्रभावित हो रही है, विशेषकर तेल खरीद और कृषि के मामलों में। राहुल गांधी ने सदन में प्रधानमंत्री से सवाल किया “क्या आपको भारत बेचने में शर्म नहीं आती?” और कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों और उद्योगों के हित के विपरीत है। इसी के साथ राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी के नाम हैं। उन्होंने पूछा कि अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं, जबकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है? हरदीप सिंह पुरी से सवाल किया कि अनिल अंबानी को एपस्टीन से किसने मिलवाया।

‘राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे’

इसके बाद अब केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दायर किया जाएगा क्योंकि उन्होंने सदन को गुमराह करने के लिए बेबुनियाद बयान दिया लगाया है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के कार्यप्रणाली नियम बहुत स्पष्ट हैं और किसी सदस्य को गंभीर आरोप लगाने के लिए उचित नोटिस देना तथा उसे साबित करना आवश्यक है। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर “बेकार और झूठे आरोप” लगाए हैं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा “भारत और भारतीय हितों को बेच देना” जैसा बयान दिया लेकिन इसके कोई प्रमाण पेश नहीं किए। उन्होंने यह भी कहा है कि बिना नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं जो संसदीय नियमों के खिलाफ है।

Dehradun Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया देहरादून, दिनदहाड़े गैस एजेंसी मालिक की हत्या से हड़कंप

देहरादून के तिब्बती मार्केट इलाके में दिन दहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने गैस एजेंसी के मालिक की हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से देहरादून की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं।

स्कूटर से आए और मार दी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (40) रोजाना की तरह तिब्बती मार्केट के सामने बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से टेनिस खेल कर निकल रहे थे। समय तकरीबन 10.30 के आसपास का था। अर्जुन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से निकल कर घर जाने के लिए अपनी कार की ओर बढ़े और कार का दरवाजा खोलकर उसमें ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। बताते हैं कि इसी दौरान दो युवक एक स्कूटर पर सवार होकर आए और अर्जुन को बेहद करीब से गोली मार दी। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

गोली चलने से मची अफरा-तफरी

इधर गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो लोग घबरा गए लेकिन बाद में उन्होंने अर्जुन को कार से निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन को सीधे सीने में गोली मारी गई थी।

गैस एजेंसी के मालिक का था प्रापर्टी विवाद

शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि अर्जुन शर्मा का प्रापर्टी विवाद चल रहा था। परिवार में भी इसे लेकर काफी विवाद था इसके साथ ही एक अन्य शख्स के जरिए भी परेशान किए जाने की खबरें आ रही हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक जिस प्रापर्टी को लेकर विवाद था वो लगभग 40 करोड़ की बताई जा रही है।

Breaking News : उत्तराखंड में यहां भारी बवाल, गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल, भारी पुलिस बल पहुंचा

उत्तराखंड में रविदास जयंती के मौके पर भारी बवाल हो गया है। रुड़की के भगवानपुर में आपसी रंजिश में शोभायात्रा के दौरान जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शोभायात्रा के दौरान भारी गोलीबारी

मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी शोभायात्रा के दौरान किसी बात में दो पक्षों में आपस में टकराव हो गया। इस टकराव में बात इतनी बिगड़ी कि बंदूकें निकल गईं। शोभायात्रा के दौरान हुए इस टकराव में गोलियां चलने लगीं।

एक की मौत, कई घायल

शोभायात्रा में हुई इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद कई घरों में आग लगाए जाने की भी सूचना आ रही है।

गोलीबारी में घायल युवक

मचा हड़कंप, मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं वहीं मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया गया है और पूरे इलाके में तैनात किया गया है। पुलिस उपद्रवियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

देहरादून में नाम पूछकर कश्मीरी युवक पर हमला, लोहे की रॉड से मारा, सिर फोड़ा, हाथ तोड़ा

देहरादून में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। इस घटना ने देहरादून के ऊपर फिर एक बार धब्बा लगा दिया है। देहरादून जिले के विकासनगर इलाके में कुछ लोगों ने एक कश्मीरी युवक पर उसकी पहचान पूछकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाम और धर्म पूछा, फिर कर दिया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार की शाम हुई थी। बताया जा रहा है कि इलाके में दानिश नाम का एक युवक एक दुकान पर कुछ खाने का सामान खरीदने पहुंचे थे। उनकी बोली – भाषा को सुनकर स्थानीय दुकानदार संजय यादव ने पहले उस युवक से उसका नाम और धर्म पूछा फिर ये पूछा कि वो कहां से आया है। जैसे ही दानिश ने ये बताया कि वो एक कश्मीरी है संजय भड़क उठा। बताते हैं कि संजय ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए दानिश पर हमला कर दिया। उसके साथ कुछ और लोगों ने दानिश को मारना शुरू कर दिया। दानिश पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। हाथ फ्रैक्चर हो गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दून अस्पताल में एडमिट किया गया है।

गर्म कपड़ों का कारोबार करते हैं परिजन

दानिश के परिजन कश्मीर के रहने वाले हैं और गर्म कपड़ों का कारोबार करने के लिए विकासनगर से लगे पौंटा साहिब में रहते हैं। दानिश हाल ही में उनके पास पौंटा साहिब आया था और कुछ काम से विकासनगर आया हुआ था। दानिश के परिजन पिछले लगभग 15 सालों से यहां आते रहे हैं। वो यहां गर्म शॉल और अन्य चीजें बेचते हैं। कई और रिश्तेदार भी यहां रहते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के मुताबिक घटना में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल घटना में शामिल व्यक्ति संजय यादव व एक अन्य के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 26/26 धारा: 117(2), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा घटना स्थल के निरीक्षण, प्राप्त साक्ष्यों व पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त संजय यादव को हिरासत में लिया गया, जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Dhami Cabinet News : धामी कैबिनेट में हुए बडे़ फैसले, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

0

बुधवार को देहरादून स्थित सचिवालय में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी है। आइए देखते हैं धामी कैबिनेट में लिए गए फैसलों को विस्तार से।

धामी कैबिने के फैसले

1- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता / स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जिन्होंने अपने मूल संवर्ग में न्यूनतम 05 वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर ली हो, को सम्पूर्ण सेवाकाल में एक बार म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग के आधार पर जनपद परिवर्तन करने की अनुमति प्रदान की जाएगा। जिसपर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

2 – उत्तराखण्ड राज्य में आपसी समझौते के आधार पर भू-स्वामियों से लघु/मध्यम/ वृहद् परियोजनाओं हेतु भूमि की प्राप्ति किये जाने हेतु प्रक्रिया का निर्धारण” के सम्बन्ध में कैबिनेट ने लिया निर्णय।

भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013″ की सुसंगत धाराओं की प्रक्रियान्तर्गत भूमि अर्जन हेतु लगने वाले अत्याधिक समय एवं सीधे भूमि कय करने की व्यवस्था को प्रोत्साहित किये के उद्देश्य से राज्य परियोजनाओं के लिए भू-स्वामियों से लघु/मध्यम/ वृहद् परियोजनाओं हेतु भूमि की प्राप्ति किये जाने हेतु प्रक्रिया प्रस्तावित की है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत आपसी समझौते के आधार पर भू-स्वामियों से भूमि प्राप्त किये जाने की दशा में मुकदमेबाजी जैसे मामलों में कमी आयेगी तथा लोक जनहित की परियोजनाओं की लागत भी कम होगी।

3- जनपद उधमसिंहनगर स्थित प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित किये जाने हेतु सिडकुल (औद्योगिक विकास विभाग) को हस्तान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश संख्याः-670/ दिनांकः 25 मार्च, 2025 में संशोधन करने के सम्बन्ध में कैबिनेट ने लिया निर्णय।

जनपद उधमसिंहनगर स्थित प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित किये जाने हेतु सिडकुल (औद्योगिक विकास विभाग) को हस्तान्तरित की गयी है, शासनादेश की शर्त संख्या-च में “प्रश्नगत भूमि को किसी व्यक्ति एवं संस्थान या संगठन को बेचने/ पट्टे पर देने अथवा किसी अन्य प्रकार से हस्तान्तरित करने का अधिकार प‌ट्टेदार को नहीं होगा। भूमि का उपयोग आवंटन के दिनांक से 03 वर्ष की अवधि में पूर्ण कर लेना अनिवार्य होगा अन्यथा आवंटन स्वतः निरस्त समझा जायेगा।

परन्तु औद्योगिक विकास विभाग के माध्यम से राजस्व विभाग की सहमति से पट्टे पर आवंटित भूमि को समान प्रयोजन हेतु उप पट्टा (Sub-lease) करने का अधिकार पट्टेदार को होगा। पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।

4 – जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं का संचालन किये जाने के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जनपद क्रमशः देहरादून, चमोली, ऊधमसिंहनगर एवं पिथौरागढ़ में विभागीय योजनाओं के संचालन / प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पदों की आवश्यकता के दृष्टिगत विभागीय ढांचें को पुर्नगठित करते हुए उक्त जनपदों में 4 जिला जनजाति कल्याण अधिकारियों के पद शासनादेश सख्या-120, दिनांक 28.02.2025 के माध्यम से सृजित किये गये है। ढांचे में स्वीकृत पदों का प्राविधान सेवा नियमावली में किये जाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 प्रख्यापित किये जाने के संबंध में कैबिनेट ने लिया निर्णय।

5 – उत्तराखंड राज्य में गैर कृषिकारी (कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों तथा राजकीय पेयजल व्यवस्था को छोड़कर) उपयोग हेतु भू-जल के निकास पर जल मूल्य/प्रभार की दरें (जो तत्काल से लागू होगी) लागू किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट ने लिया निर्णय।

राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, शू-जल विकास एवं प्रबन्धन को विनियमित किये जाने तथा भू-जल के अनियन्त्रित दोहन को सीमित करने के उद्देश्य से औद्योगिक इकाईयों एवं अन्य व्यवसायिक उपयोग यथा रेजीडेंशियल अपार्टमेंट / ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, होटल, वॉटर एमयूजमेंट पार्क, वाहन धुलाई सैन्टर, स्वीमिंग पूल इत्यादि हेतु सुरक्षित क्षेत्र, अर्ध गम्भीर क्षेत्र, गम्भीर क्षेत्र एवं अतिदोहित क्षेत्र की जल मूल्य/प्रभार की दरों लागू किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। वाणिज्यक, औद्यौगिक, अवसंरचनात्मक और रेजीडेंशियल अपार्टमेन्ट्स/ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी हेतु पंजीकरण शुल्क ₹ 5000/- देय होगा।

6 – राज्य को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी क्षेत्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह विनिश्चय किया गया है कि जनपद देहरादून में “जी.आर.डी. उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय” नाम से निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की स्वीकृति कैबिनेट ने प्रदान की है। उक्त विश्वविद्यालय का लक्ष्य शिक्षा का अभिनवीकरण, अध्यापन और ज्ञानोपार्जन की नवीन पद्धति के लिए और व्यक्तित्व के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करना, सामाजिक व आर्थिक रूप से वंचित वर्ग को शिक्षा प्रदान करना, राज्य विषयक शोध कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराना है।

7- उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी एवं चमोली स्थित गौचर हवाई पट्टी को भारतीय वायु सेना, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार व उत्तराखण्ड सरकार के मध्य उच्च स्तरीय बैठकों में सहमति के आधार पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हवाई पट्टियों को संयुक्त रूप से नागरिक व सैन्य संचालन के उद्देश्य से एडवांस लैंडिंग ग्राउण्ड (ए०एल०जी०) लीज के आधार पर रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को हस्तान्तरित किये जाने पर कैबिनेट ने प्रदान की सहमति।

8 राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए “उत्तराखण्ड ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2026” के प्रख्यापन को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन नीति, 2022 एवं राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 2023, आगामी दशक में भारत को ग्रीन हाइड्रोजन का वैश्विक केंद्र बनाने के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी होने के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड सरकार भी ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन स्रोतों को प्रोत्साहित करने हेतु संकल्पित है। ग्रीन हाइड्रोजन एक स्वच्छ ऊर्जा एवं औद्योगिक ईंधन होने के कारण नेट जीरों के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

उत्तराखण्ड राज्य में जल विद्युत जैसे प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। इससे राज्य में विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन रहित एवं जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों के सापेक्ष राज्य के योगदान को पूर्ण करने के साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन, बाजार निर्माण और मांग एकत्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा “उत्तराखण्ड हरित हाइड्रोजन नीति, 2026” को लागू किये जाने पर कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है।

Transfers in Uttarakhand : उत्तराखंड में IAS- PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

0

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले (IAS – PCS Transfer in Uttarakhand) किए गए हैं। तबादला एक्सप्रेस में कई बड़े अधिकारी भी सवार किए गए हैं। आर मिनाक्षी सुंदरम और रणवीर चौहान जैसे IAS अफसरों के कार्यभार में भी फेरबदल किया गया है। कुल 19 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में 11 PCS अफसरों के भी तबादले हुए हैं।

IAS अधिकारियों के तबादले, कई के कार्यभार बदले

उत्तराखंड में 19 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आर मीनाक्षी सुंदरम से प्रमुख सचिव आवास और आयुक्त – आवास का कार्यभार ले लिया गया है। IAS शैलेश बगोली से सचिव पेयजल का कार्यभार ले लिया गया है। अब ये जिम्मेदारी IAS रणवीर चौहान को दी गई है। IAS बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव सहकारिता का कार्यभार वापस ले लिया गया है। वहीं IAS आर राजेश कुमार से सचिव स्वास्थय की जिम्मेदारी ले ली गई है। अब ये जिम्मेदारी IAS सचिन कुर्वे को दी गई है।

PCS अधिकारी भी फेंटे गए