होम ब्लॉग पेज 17

पौड़ी में मारा गया आदमखोर गुलदार, वन विभाग ने तैनात किया था इस खास शिकारी को

पौड़ी में आतंक के पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को आखिरकार मार गिराया गया है। शूटर्स की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आदमखोर गुलदार को मार गिराया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। गुलदार के आतंक को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को जल्द लोगों को राहत दिलाने के निर्देश दिए थे।

लगातार हुई निगरानी, लगाए गए खास शिकारी

पौड़ी गजेल्ड (गजल्ड) में एक गुलदार लगातार लोगों को निशाना बना रहा था। इसे देखते हुए लोगों में खासी नाराजगी थी। यही वजह थी कि सीएम धामी ने खुद पहल करते हुए वन विभाग को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोगों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाई जाए। इसके बाद एक्शन में आए विभाग ने गुलदार को ढेर करने का प्लान तैयार किया। इसके लिए विभाग ने विशेष शिकारियों को बुलाया और पूरी टीम तैनात की। वन विभाग ने अधिकृत शिकारी जॉय हुकिल को ये जिम्मेदारी सौंपी। जॉय की अगुवाई में ही शिकारियों की टीम गुलदार को तलाश रही थी। गुलदार को मारने के लिए इस इलाके में लगातार निगरानी की गई। शिकारियों की टीम लगातार ट्रैक कर रही थी। इसके बाद जाकर कहीं आदमखोर गुलदार को मार गिराने में सफलता मिली। इस आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल की बंदूक से निकली गोली लगी और वो ढेर हो गया।

[whatsapp_channel]

लोगों का निकलना हो गया था मुश्किल

इस इलाके में हालात ये थे कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए शाम होते ही घर से निकलना दूभर था। लोग दिन में भी निकलने से परहेज कर रहे थे। गुलदार का ऐसा आतंक था लोग दहशत में आ गए थे।

सीएम ले रहे थे अपडेट, भेजा था खास अफसरों को

इस मामले में सीएम धामी भी बेहद सक्रिय थे। वो खुद अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे और अपडेट ले रहे थे। गजल्ड में मारे गए शख्स के परिजनों से मुलाकात के लिए सीएम धामी ने पौड़ी कमिश्नर और सचिव गृह को भेजा था। गुलदार को न्यूट्रीलाइज करने के निर्देश खुद सीएम धामी ने दिए थे। इसके बाद विभाग एक्शन में आया। वहीं सीएम धामी ने आश्वस्त किया है कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

धामी कैबिनेट के फैसले यहां पढ़िए, इन प्रस्तावों पर लग गई मुहर

बुधवार 10 दिसंबर को हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। आइए देखते हैं धामी कैबिनेट के फैसले।

धामी कैबिनेट के फैसले, इन पर लगी मुहर

बिजली लाइनों और टावरों के लिए भूमि मुआवजा बढ़ाया गया — टावर के 1 मीटर परिधि में आने वाले हिस्से को 200% सर्किल रेट के आधार पर भुगतान होगा।

सर्किल रेट और बाजार रेट (मार्केट वैल्यू) में अंतर की समीक्षा के लिए एक नई समिति गठित की जाएगी।

छोटे अपराधों में जेल की सजा हटाकर जुर्माने की व्यवस्था लागू की गई — जैसे कृषि में प्रतिबंधित पेस्टिसाइड के उपयोग पर अब ₹5 लाख तक का जुर्माना।

आवास विभाग की ग्रीन बिल्डिंग प्रोत्साहन नीति को मंजूरी —
प्लैटिनम ग्रेड को अतिरिक्त 5% FAR, गोल्ड को 3%, सिल्वर को 2% FAR मिलेगा

वाणिज्यिक क्षेत्रों में ग्राउंड कवरेज के नियमों में राहत — अब बैक-सेटिंग आधारित रेगुलेशन लागू होगा।

इको-रिज़ॉर्ट को अब सामान्य रिज़ॉर्ट की तरह उपयोग करने की अनुमति — इसके लिए लैंड-यूज़ परिवर्तन की जरूरत नहीं होगी।

[whatsapp_channel]

सड़कों की न्यूनतम चौड़ाई तय — पहाड़ी क्षेत्र में 6 मीटर, मैदानी क्षेत्रों में 9 मीटर अनिवार्य।

बहुमंजिला इमारतों में सड़क-स्तर वाली पार्किंग की ऊँचाई को इमारत की कुल ऊँचाई में शामिल नहीं किया जाएगा। “मोटल” कैटेगरी को पूरी तरह हटा दिया गया।

लैंड-पूलिंग / टाउन-प्लानिंग नीति को पूरी मंजूरी — अब यह “नीति” नहीं, बल्कि स्कीम के रूप में लागू होगी।
भूमि मालिकों की जमीन लेकर बदले में उन्हें विकसित क्षेत्र में हिस्सेदारी दी जाएगी।

GST / VAT संशोधन से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी — कर प्रशासन को और सरल करने पर जोर।

तकनीकी विश्वविद्यालयों में फैकल्टी भर्ती अब लोक सेवा आयोग (PSC) नहीं करेगा — भर्ती विश्वविद्यालय स्तर पर होगी।

लोक निर्माण विभाग (PWD) में JE पद के लिए नियम बदलाव —
5% प्रमोशन को हटाकर अब 10 साल सेवा के बाद सीधे JE बनने का प्रावधान।

नैनी सैणी एयरपोर्ट को Airport Authority of India (AAI) संचालित करेगी — संचालन व्यवस्था बदली गई। सितारगंज के कल्याणपुर में पट्टे की जमीन के नियमितीकरण में 2004 वाला सर्किल रेट लागू किया जाएगा।

डेयरी/सहकारिता विभाग में “घासियारी कल्याण एवं साइलेज योजना” की सब्सिडी को संशोधित करके 75% से घटाकर 60% किया गया।

देहरादून के रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना को GST छूट — रॉयल्टी व GST की राशि रिम्बर्स (वापस) की जाएगी।

सगंध पौधा अनुसंधान केंद्र का नया नाम तय — इसे अब Institute of Perfume कहा जाएगा।

15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर नए वाहन खरीदने वालों को टैक्स छूट मिलेगी।

युवा भविष्य निर्माण योजना को मंजूरी — UPSC, NET, GATE आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग, लाइव क्लास और डाउट-क्लीयरिंग सुविधा मिलेगी।

अधिवक्ता नियुक्ति व अभियोजन प्रणाली ढांचे में बदलाव —
7 साल से कम की सजा वाले मामलों की अपील जिला स्तर पर और उससे ऊपर के मामले राज्य स्तर पर जाएंगे।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अब सोशल चेंज मेकर्स, सही जानकारी समाज तक पहुंचाएं – सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “उत्तराखण्ड क्रिएटर्स मीट–2025” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े अनेक कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल उद्यमी, ब्लॉगर्स तथा युवा इंफ्लुएंसर्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा है कि सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर्स अब सोशल चेंज ला रहे हैं। सीएम ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स को सही जानकारी समाज में पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अनेक सोशल मीडिया क्रिएटर्स से अनौपचारिक संवाद किया तथा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। युवा कंटेंट क्रिएटर्स के साथ हुए इस संवाद को मुख्यमंत्री ने “युवा सोच और डिजिटल ऊर्जा का संगम” बताया।

हर गांव को करना होगा सशक्त

एक युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत–श्रेष्ठ भारत @2047’ दृष्टिकोण में उत्तराखण्ड की भूमिका के बारे में प्रश्न किया। इसका उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत का आधार तभी सुदृढ़ होगा जब देश और राज्य का हर ब्लॉक, हर तहसील, हर जिला और हर गांव सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है—चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, पर्यटन, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य या उद्यमिता—सभी क्षेत्रों में तेज़ प्रगति की जा रही है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य क्रिएटर के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने बताया कि अब तक 200 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और “भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आगे भी पूरी दृढ़ता से जारी रहेगी।”

उत्तराखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य की सामूहिक प्रगति के लिए अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की GSDP को दोगुना करने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। हेली कनेक्टिविटी को बड़े स्तर पर विस्तार दिया जा रहा है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन आसान हुआ है । उत्तराखण्ड में औद्योगिक क्रांति और निवेश वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और श्रृंखलाबद्ध रोड शो के कार्यक्रमों से निवेशकों का उत्तराखण्ड पर भरोसा बढ़ा है।

अब तक 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के MOU साइन किए जा चुके हैं और 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य में पर्यटकों की संख्या हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है । सरकार के प्रयासों से शीतकालीन यात्रा के भी अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

जल्द लागू होगी नई सोशल मीडिया पॉलिसी

राज्य में महिलाओं की भूमिका पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति ने स्वरोज़गार, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूहों और पारंपरिक कौशल के क्षेत्र में पूरे देश के सामने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। राज्य की आगामी सोशल मीडिया नीति से जुड़े प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष तक उत्तराखण्ड सरकार की नई सोशल मीडिया नीति लागू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नीति डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं के बेहतर प्रसारण, सरकारी योजनाओं के प्रभावी संप्रेषण तथा राज्य के युवाओं और क्रिएटर्स को अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि क्रिएटर कम्युनिटी को प्रोत्साहित किया जाए और डिजिटल माध्यमों के जरिए राज्य की संस्कृति, पर्यटन, उद्यमिता एवं उपलब्धियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अधिक प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना, संवाद और जनभागीदारी का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी घटना की जानकारी कुछ ही सेकंड में लाखों–करोड़ों लोगों तक पहुँच जाती है और सोशल मीडिया ने आम नागरिक की आवाज को एक व्यापक मंच प्रदान किया है।

बन रहे हैं सोशल चेंज मेकर्स

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक पहलू को प्रभावित करने वाला एक प्रभावशाली मंच बन गया है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका अब केवल कंटेंट क्रिएशन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक परिवर्तन लाने वाले सोशल चेंज मेकर्स के रूप में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की शक्ति के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को शासन व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी डिजिटल उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है। शासन को अधिक पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न विभाग सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। पहले शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालयों में बार-बार जाना पड़ता था, जबकि अब एक ट्वीट या संदेश के माध्यम से तत्काल सुनवाई और समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण किया है, जिससे प्रशासन और अधिक संवेदनशील और जवाबदेह हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ इसके दुरुपयोग के मामले भी सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया का प्रयोग गलत अफवाहें फैलाने, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने और जनहितकारी योजनाओं के बारे में भ्रम उत्पन्न करने के लिए करते हैं। उन्होंने सभी कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह किया कि किसी भी भ्रामक या तथ्यहीन सामग्री का न केवल फैक्ट-चेक करें, बल्कि उसके सही तथ्यों को लोगों तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

सकरात्मक छवि से बेहतर होगी राज्य की छवि

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई नकारात्मक कंटेंट क्रिएटर्स अधिक व्यूज और फॉलोअर्स पाने की होड़ में समाज, धर्म, सरकार या प्रदेश की छवि को नुक़सान पहुँचाने वाली सामग्री प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रसिद्धि की इस प्रतिस्पर्धा में नैतिक जिम्मेदारी और सामाजिक कर्तव्य को ध्यान में रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स राज्य के विकास में भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक धरोहर और समाज की उपलब्धियों पर आधारित सकारात्मक सामग्री न केवल राज्य की छवि को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुँचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी स्थानीय कारीगर या उत्पाद की एक सकारात्मक कहानी उसे राष्ट्रीय पहचान दिला सकती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी भी समस्या, शिकायत या जनहित से संबंधित जानकारी क्रिएटर्स को मिलती है, तो वे इसे तुरंत सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी प्रत्येक जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स की जागरूकता और रचनात्मकता शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जागर गायक प्रीतम भरतवाण तथा देश–प्रदेश भर से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं क्रिएटर्स उपस्थित रहे।

Meesho IPO allotment status : मीशो आईपीओ आवंटन ऐसे करें चेक, पता करिए एलॉट हुआ या …

0

Meesho IPO की आवंटन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 को अंतिम रूप से तय की जा चुकी है। अब नौ दिसंबर को मीशो के शेयर NSE और BSE दोनों पर लिस्ट किए जाएंगे। संभावित लिस्टिंग की तारीख 10 दिसंबर 2025 तय की गई है।

NSE पर Meesho IPO allotment status ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

  1. NSE की IPO आवंटन सत्यापन स्थिति पृष्ठ पर जाएं (यहां क्लिक करें)।
  2. “Equity & SME IPO bid details” को चुनें।
  3. “Select Symbol” में “Meesho” चुनें।
  4. अपना PAN नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करें।
  5. “Submit” पर क्लिक करें।

BSE पर Meesho IPO आवंटन स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

  1. आवेदन स्थिति पृष्ठ पर जाने के लिए (यहां क्लिक करें)।
  2. “Issue Type” में “Equity” चुनें।
  3. “Issue Name” में “Meesho Ltd” चुनें।
  4. अपना “Application No.” या “PAN No.” दर्ज करें।
  5. “I am not a robot” पर क्लिक करें।
  6. “Submit” पर क्लिक करें।

Kfin Technologies (आवंटन रजिस्ट्रार) पर Meesho IPO आवंटन स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  1. Kfin Technologies IPO आवंटन स्थिति पृष्ठ पर जाएं (यहां क्लिक करें)।
  2. किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
  3. “Select IPO” में “Meesho Ltd” चुनें।
  4. निम्नलिखित में से कोई एक विवरण दर्ज करें:
    • PAN
    • आवेदन नंबर
    • डिमेट खाता नंबर
  5. कैप्चा दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।

Meesho IPO विवरण

Meesho IPO ₹5,421.20 करोड़ का एक बुक-बिल्डिंग इश्यू था। इस इश्यू में 38.29 करोड़ नए शेयर ₹4,250.00 करोड़ के लिए जारी किए गए और 10.55 करोड़ शेयर ₹1,171.20 करोड़ के लिए ऑफर फॉर सेल के रूप में बेचे गए।
IPO का मूल्य बैंड ₹105 से ₹111 प्रति शेयर के बीच तय किया गया था। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 135 था। खुदरा निवेशक को उच्चतम मूल्य के आधार पर ₹14,985 (135 शेयर) का न्यूनतम निवेश करना आवश्यक था।
Kotak Mahindra Capital Company Limited, J.P. Morgan India Private Limited, Morgan Stanley India Company Private Limited, Axis Capital Limited, और Citigroup Global Markets India Private Limited Meesho IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स थे। KFin Technologies Limited इस इश्यू के रजिस्ट्रार थे।

Meesho IPO का कुल सब्सक्रिप्शन स्थिति

(5 दिसंबर 2025, दिन के अंत में)
तीसरे दिन, Meesho IPO ने कुल 79.03 गुना सब्सक्रिप्शन देखा। पब्लिक इश्यू में खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RIIs) श्रेणी में 19.08 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) श्रेणी में 38.16 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) श्रेणी में 120.18 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।

प्राप्त राशि का उपयोग

नए इश्यू से प्राप्त शुद्ध राशि का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:

  • Meesho Technologies Private Limited की सहायक कंपनी के लिए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और विपणन तथा ब्रांड पहलों को फंड देना।
  • Meesho Technologies Private Limited द्वारा मशीन लर्निंग, ए.आई. और प्रौद्योगिकी टीमों के लिए मौजूदा और स्थानापन्न कर्मचारियों की वेतन भुगतान।
  • अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के माध्यम से अव्यक्त विकास को निधि देना।
  • सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।

Meesho Ltd के बारे में

Meesho Ltd एक बेंगलुरु-आधारित ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस है जिसे 2015 में विदित आत्रेय और संजीव बर्नवाल द्वारा स्थापित किया गया था। यह छोटे व्यवसायों, MSMEs और व्यक्तिगत रीसलर्स को भारत भर के ग्राहकों से जोड़ता है, विशेष रूप से Tier-2 और Tier-3 शहरों में, एक मोबाइल-फर्स्ट, सोशल-कॉमर्स मॉडल के माध्यम से। मंच पर फैशन, घर और रसोई, इलेक्ट्रॉनिक्स और सहायक उपकरण, व्यक्तिगत देखभाल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

Meesho एक शून्य-कमीशन मार्केटप्लेस मॉडल पर काम करता है, जिसमें विक्रेताओं से राजस्व ऑप्शनल विक्रेता विज्ञापन/प्रचारित लिस्टिंग, लॉजिस्टिक्स और पूर्ति शुल्क, और लॉजिस्टिक्स और विक्रेता सहायता जैसी मूल्य-उत्पन्न सेवाओं के माध्यम से अर्जित किया जाता है। मार्च 31, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए, Meesho की संचालन राजस्व लगभग ₹9,390 करोड़ था, जो FY24 में ₹7,615 करोड़ था।

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के चंपावत जिले में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात हुए दर्दनाक हादसे में एक बोलेरा वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। ये सभी लोग शादी से लौट रहे थे।

खुशियां मातम में बदलीं, मच गई चीख पुकार

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट – पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर बाघधार के पास गुरुवार और शुक्रवार की रात तकरीबन 2.30 बजे के आसपास दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक शादी समारोह से लौट रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रिक होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मरने वालों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल है।

नशे में था जीप चालक, छीन ली परिवारों की खुशियां

बताया जा रहा है कि बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट से चम्पावत जिले में आई थी। इस शादी में शामिल होने के बाद कुछ लोग बोलेरा वाहन से वापस लौट रहे थे। आशंका है कि इस शादी में ही बोलेरो वाहन के चालक ने शराब पी और इसके बाद नशे में ही रात में गाड़ी लेकर निकल गया। बताया जा रहा है कि चालक के नशे में होने के चलते ये हादसा हुआ और बोलेरा वाहन खाई में जा गिरा। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कोई कुछ नहीं बता रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही रात में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू देर रात कर लिया। लोहाघाट थाना पुलिस, फायर कर्मियों और एसडीआरएफ जवानों द्वारा घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां – बेटे की गई जान, सीएम ने जताया दुख

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल है। वहीं इस हादसे पर सीएम धामी ने भी दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

इन तारीखों को बंद रहेगा देहरादून रेलवे स्टेशन, न आएगी, न जाएगी कोई ट्रेन

देहरादून रेलवे स्टेशन पर 7 औऱ 8 दिसंबर को यात्री ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। देहरादून आने वाली ट्रेने हरिद्वार और सहारनपुर तक ही आएंगी और वहीं से लौट जाएंगी।

देहरादून रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी कोई ट्रेन

आगामी 7 औक 8 दिसंबर को देहरादून रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आएगी। दरअसल देहरादून रेलवे स्टेशन पर लोकोशेड के इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। यही नहीं 20 रेलवे ब्रिजों की मरम्मत का काम भी इन्ही तारीखों को निर्धारित किया गया है। इसके चलते आगामी 7 और 8 दिसंबर को देहरादून रेलवे स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं आएगी। न तो कोई ट्रेन यहां आएगी और न ही कोई ट्रेन यहां से रवाना होगी।

आसपास के स्टेशनों तक ही आएंगी ट्रेने

देहरादून आने वाली ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों से ही टर्मिनेट किया जाएगा और वहीं से वापसी में रवाना भी किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को हरिद्वार तक लाया जाएगा जबकि कुछ ट्रेने लक्सर, नजीबाबाद और सहारनपुर से ही टर्मिनेट हो जाएंगी। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कौन हैं 19 साल के तपस्वी Devvrat Mahesh Rekhe, PM मोदी क्यों हुए मुरीद!

0

Devvrat Mahesh Rekhe महाराष्ट्र के युवा साधक हैं उन्होंने काशी में कठोर वैदिक तपस्या पूरी की है उनकी इस उपलब्धि के लिए PM मोदी और CM योगी ने बधाई दी है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के विश्वविख्यात काशी (बनारस) ने एक बार फिर राष्ट्रीय ध्यान अपनी ओर खींचा है। संस्कृत, वेद और शास्त्रों के अध्ययन की सदियों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, महाराष्ट्र के 19 वर्षीय देवव्रत महेश रेखे ने एक असाधारण और कठिन आध्यात्मिक साधना ‘दंडकर्म पारायणम’ सफलतापूर्वक पूरी की है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवव्रत को बधाई दी है, जिससे उनकी प्रतिभा और भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को एक नई पहचान मिली है।

Devvrat Mahesh Rekhe ने किया 50 दिनों में 2000 मंत्रों का अखंड पारायण

मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी देवव्रत महेश रेखे ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के लगभग 2000 मंत्रों वाले कठिन ‘दंडकर्म पारायणम’ को लगातार 50 दिनों तक बिना किसी व्यवधान या त्रुटि के पूरा किया।

यह गहन साधना वाराणसी के रामघाट स्थित सांग्वेद विद्यालय में संपन्न हुई। यह विद्यालय जाने-माने विद्वान और प्रधानमंत्री मोदी के 2024 लोकसभा चुनाव के प्रस्तावक रहे पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा संचालित है।

follow us on: https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi

विद्वानों ने की सराहना, बताया ‘अत्यंत कठिन कार्य’

देवव्रत की इस तपस्या को वैदिक विद्वानों ने ‘असामान्य’ बताया है। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी की भूमिका निभाने वाले दिवंगत पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के परिवार ने भी इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में इतनी कठोर साधना करना अत्यंत कठिन कार्य है। देवव्रत ने भारतीय सनातन परंपरा के प्रति अपनी गहरी निष्ठा और समर्पण सिद्ध किया है।

Read Also: Uttarakhand Jan Van Mahotsav 2025: CM धामी ने चिपको आंदोलन को सराहा, इको-टूरिज्म और महिला जिप्सी चालकों के लिए की बड़ी घोषणाएँ

पीएम मोदी ने जताई खुशी: ‘आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो जानकर मन प्रफुल्लित हो गया है। उनकी ये सफलता हमारी आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनने वाली है।”

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि देवव्रत ने इन 2000 वैदिक ऋचाओं और पवित्रतम शब्दों को ‘पूर्ण शुद्धता के साथ उच्चारित’ किया। काशी से सांसद के रूप में उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि यह अद्भुत साधना इसी पवित्र धरती पर संपन्न हुई।

सीएम योगी ने दी बधाई: ‘गुरु-परंपरा के गौरव का पुनर्जागरण’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवव्रत को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को “पूरे आध्यात्मिक जगत के लिए प्रेरणा का नव दीप” बताया। सीएम योगी ने कहा, “महाराष्ट्र के 19 वर्षीय युवा वैदिक साधक श्री देवव्रत महेश रेखे जी ने अद्वितीय साधना और अद्भुत स्मरण शक्ति से 2000 वैदिक मंत्रों को कंठस्थ करते हुए जो अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है… शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के ‘दण्डकर्म पारायणम’ को 50 दिनों तक अखंड, शुद्ध और पूर्ण अनुशासन के साथ संपन्न करना, हमारी प्राचीन गुरु-परंपरा के गौरव का पुनर्जागरण है।” उन्होंने भी गर्व व्यक्त किया कि यह अनुष्ठान पवित्र काशी की दिव्य धरा पर संपन्न हुआ।

युवाओं के लिए प्रेरणा का नया आयाम

देवव्रत महेश रेखे की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत साधना है, बल्कि यह नई पीढ़ी को एक सशक्त संदेश देती है कि आधुनिक समय में भी वैदिक परंपरा की महिमा उतनी ही प्रासंगिक और जीवंत है। देवव्रत जैसे युवा काशी में संस्कृत और वेद के अध्ययन की परंपरा को एक नया आयाम देते हुए, युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Uttarakhand weather : उत्तराखंड में इस तारीख से बदलेगा मौसम, निकाल लीजिए, रजाइयां और जैकेट

उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand weather forecast) बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इस संबंध में पूर्वानुमान जारी कर दिया है। उत्तराखंड में अगले दस दिनों का मौसम का पूर्वानुमान बताता है कि अब लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

उत्तराखंड में अगले दस दिनों का मौसम

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से सूखी ठंड पड़ रही है। इसके चलते लोग परेशान हैं और बीमारियां भी हो रही हैं। ऐसे में लोगों को एक बारिश का इंतजार है। इसके साथ ही ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ की भी दरकार है क्योंकि कई चोटियां बर्फ से बिल्कुल खाली दिख रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान ने कड़ाके की ठंड की ओर इशारा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में चार दिसंबर से मौसम बदलने जा रहा है। खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के भी आसार बनते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है। चार दिसंबर से लेकर सात दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि चार तारीख तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है।

दिन – रात के तापमान में बड़ा अंतर कर रहा परेशान

उत्तराखंड के कई इलाकों में दिन औऱ रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। रात का तापमान जहां सामान्य से नीचे चला रहा है वहीं दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इसके चलते भी लोगों को परेशानी हो रही है।

उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ी खबर आई, जारी हुआ ये नया आदेश

उत्तराखंड में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। विद्युत विभाग ने फिर एक बार उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू करने का आदेश जारी किया है। कुछ समय से ये काम रुके हुए थे।

फिर लगेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर, जारी हुआ आदेश

उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम फिर शुरू किया जाएगा। विद्युत विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में विद्युत विभाग ने पूरे राज्य में बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध देखते हुए नए मीटर लगाने के काम पर रोक लगा दी थी। राज्य के अलग अलग इलाकों में लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे। यहां तक कुछ विधायकों ने भी स्मार्ट मीटर को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने तो स्मार्ट मीटर सड़क पर पटक कर तोड़ दिए थे। इसके बाद से विद्युत विभाग के लिए स्मार्ट मीटर के लिए लोगों को जागरुक करना मुश्किल हो गया था। लिहाजा लोगों की शंकाओं को दूर करने के लिए कैंप लगाने और मीटर लगाने का काम बंद करने का आदेश दिया गया था।

कहीं पिछड़ न जाएं…

बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोकने के बाद अधिकारियों के सामने टाइमलाइन में काम पूरा करने का संकट पैदा हो गया था। बताया जा रहा है पीएम मोदी खुद बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में अगर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कुछ दिन और रुका रहता तो फिर इसे समय से पूरा करना मुश्किल हो जाता।

Uttarakhand news : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, सीएम धामी ने दे दी ये खुशखबरी

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सीएम धामी ने राज्य के सरकारी राज्य सरकार और राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही सीएम धामी ने राज्य में विकास कार्यों के लिए कुल 271.33 करोड़ धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

नैनीताल विधानसभा में हो सकेंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र-नैनीताल में रामनगर- भण्डारपानी- अमगढ़ी- बोहराकोट- तल्लीसेठी- बेतालघाट- रतोड़ा- भुजान-जैना- बिल्लेख मोटर मार्ग (शहीद बलवन्त सिंह मेहरा मोटर मार्ग) के कि०मी० 58 से 69 के मध्य सड़क सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹10.28 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र-नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) मोटर मार्ग के किमी0 11 में 74.15 मी० स्पान प्रीस्ट्रेड सेतु के निर्माण हेतु ₹9.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

अल्मोड़ा के लिए भी खुला सरकार का खजाना

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत नागार्जुन-डहल-जालली मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹5.67 करोड़, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर कसियालेख से धारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹5.37 करोड़, जनपद चम्पावत के विकासखण्ड पाटी के अन्तर्गत खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 6.64 करोड़ तथा जनपद चमोली के अन्तर्गत खेतीखान में नन्दा देवी राजजात यात्रा-2026 के पडाव सेम-तोप में सामुदायिक हाल एवं पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 3.04 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

शुरू होंगे 33 विकास कार्य, मिला अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित लघु सिंचाई विभाग द्वारा 33 कार्यों की कुल लागत ₹ 61 करोड की योजना (नाबार्ड वित्त पोषण हेतु) स्वीकृत किये जाने तथा बाल विकास विभागान्तर्गत केन्द्र पोषित योजना सक्षम आंगनबाड़ी एण्ड पोषण 2.0-आंगनबाड़ी सर्विसेज योजना हेतु केन्द्रांश एवं राज्यांश की कुल ₹ 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

जोशीमठ में ड्रेनेज प्लान, STP का डीपीआर होगा तैयार

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के जोशीमठ शहर की जल निकासी योजना (ड्रेनेज प्लान) हेतु ₹ 40 करोड़ तथा सीवरेज सिस्टम, घरेलू संयोजन तथा एसटीपी के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार किये जाने के लिए ₹ 54 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

दुगड्डा में होंगे बाढ़ सुरक्षा के काम

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल वि०ख० दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत खो नदी के बायें तट पर स्थित ग्राम बिशनपुर की बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रथम किश्त के रूप में 3.21 करोड़ की योजना, नगर पालिका नैनीताल के अन्तर्गत वैडिंग जोन के निर्माण हेतु ₹ 4.07 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज्य विभागान्तर्गत आर०जी०एस०ए० के अन्तर्गत पूंजीगत पक्ष में केन्द्रांश एवं राज्यांश हेतु अनुदान संख्या-19, 30 एवं 31 में नवीन लेखाशीर्षक खोलने के साथ ही ₹ 58.42 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

पेंशन के लिए भी दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री द्वारा श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी स्व० श्री मोहन सिंह रावत, निवासी-क्यूंकालेश्वर, मोहल्ला पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल को उत्तराखण्ड लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन उनके पति की मृत्यु के दूसरे दिन अर्थात् दिनांक 09.12.2023 से 20 हजार प्रतिमाह अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें केन्द्रीय पुनरीक्षित वेतनमान वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों/स्वायत्तशासी संस्थाओं के नियमित कर्मचारियों के लिए दिनांक 01 जुलाई, 2025 से मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत किये जाने, छठवें केन्द्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए दिनांक 01 जुलाई, 2025 से मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत किये जाने, सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों/ स्वायत्तशासी संस्थाओं, जहां सातवां वेतनमान लागू है, के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को दिनांक 01.07.2025 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई राहत की वर्तमान दर को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किये जाने तथा पालिका केन्द्रीयित/अकेन्द्रीयित सेवा के समस्त कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को दिनांक 01.07.2025 से मंहगाई भत्ते की वर्तमान दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।