होम ब्लॉग पेज 39

गैरसैणः केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट-सीएम धामी

0

गैरसैण में मॉनसून सत्र के पहले दिन काफी हंगामा हुआ जिसमें विपक्ष नैनीताल जिला पंचायत के चुनाव के मामले पर चर्चा की मांग करता रहा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाी ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। सीएम धामी ने बताया कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

भराड़ीसैण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये गये अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा फोकस राज्य की मानव पूंजी में निवेश और हर वर्ग के समावेशी विकास पर है। किसानों, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, सुरक्षा बलों और पत्रकारों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है।

राज्य में विद्युत टैरिफ सब्सिडी, स्वास्थ्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिसकर्मियों के आवास, तीमारदारों के विश्राम गृह तथा शहीद व पत्रकार कल्याण कोष के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने आपदा न्यूनीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ‘इकोलॉजी’ और ‘इकोनॉमी’ के बीच संतुलन बना रहे। भू-धसाव, भूकंप जोखिम, स्प्रिंग मैपिंग, और आपदा राहत हेतु प्रभावी बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, कुंभ मेला अवसंरचना, तथा पर्यटन विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है। सीएम ने कहा कि सरकार ऋषिकेश को योग नगरी और हरिद्वार को आध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने को प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, नन्दा राजजात यात्रा और शारदा रिवर फ्रंट जैसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को भी सशक्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट नए उत्तराखण्ड की दिशा में एक और मजबूत कदम है। मैं राज्य की जनता से आह्वान करता हूं कि इस विकास यात्रा में हमारा साथ दें।”

Pithoragarh: पिथौरागढ़ का गांव अब ‘खूनी’ नहीं मिली ये नई पहचान

0

Pithoragarh: पिथौरागढ़ जिले के एक गांव के लोग गांव के नाम से इतने परेशान थे कि उन्होंने इसे बदलने की अर्जी सरकार को दे डाली। लंबे समय तक चली प्रक्रिया के बाद आखिरकार अब उन्हें सफलता मिल पाई और उनके गांव को एक नई पहचान मिली।

उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, पिथौरागढ़ जिले में स्थित ‘खूनी’ गांव का नाम बदलकर ‘देवीग्राम’ कर दिया है। यह फैसला जन-जन की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि  इस पूरी प्रक्रिया में सांसद अजय टम्टा का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने गांव का नाम बदले जाने की अधिसूचना और जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है।

खूनी गांव नाम के पीछे का किस्सा

इस गांव का नाम खूनी क्यों रखा गया इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन ग्रामीण बताते हैं कि गांव का नाम खूनी पड़ने के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। ग्रामीण बताते हैं कि उनके पूर्वजों ने बताया था कि आजादी से पहले जब अंग्रेज गांव आए थे तो उनकी गांव वालों से लड़ाई हुई थी। तब ग्रामीणों ने एकजुट हो कर अंग्रेजों को मार दिया था और उसी के बाद से गांव का नाम खूनी पड़ गया।

अंग्रेजों के जमाने से जुड़ी बात

वहीं एक कहानी यह भी प्रचलित है कि पहले गांव का नाम खोली था लेकिन अंग्रेज इस शब्द का ठीक सा उच्चारण नहीं कर पाये और खोली को खूनी बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद से इस गांव का नाम खूनी ही प्रचलित हो गया। हालांकि अब खूनी गांव का नाम बदलकर देवी ग्राम हो गया है और इससे ग्रामीणों में खुशी है।

यह गांव पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर विकासखंड विण की ग्राम पंचायत है। गांव का नाम खूनी होने के कारण ग्रामीण असहज थे तो वहीं गांव से निकलकर शहरों या अन्य राज्यों में जाने वाले लोग गांव का नाम लिखने और पढ़ने में भी असहज महसूस करते थे।

पिछले एक दशक से उठाई जा रही थी मांग

सांसद अजय टम्टा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस गांव का नाम बदलने की अधिसूचना की जानकारी देते हुए लिखा है कि जन-जन की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए आज पिथौरागढ़ क्षेत्र में स्थित ग्राम खूनी का नाम परिवर्तित किए जाने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। बता दें कि यह फैसला केंद्र सरकार की सहमति के बाद लिया गया है।

Nainital Panchayat Chunav: हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच नैनीताल पंचायत चुनाव का नतीजा घोषित, 1 वोट की जीत से मिली अध्यक्ष की कुर्सी

0

Nainital Panchayat Chunav: नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीते दिनों काफी बवाल हुआ। कांग्रेस ने चुनाव में धांधली, वोट चोरी और सदस्यों के अपहरण तक के आरोप लगाए। मामला कोर्ट तक पहुंच गया लेकिन इन सबके बीच कोर्ट में सुनवाई से पहले ही चुनाव अधिकारी ने चुनाव परिणाम जारी कर दिए।

Nainital Panchayat Chunav: 1 वोट से जीती BJP की दीपा दर्मवाल

Nainital Panchayat Chunav के घोषित नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार दीपा दर्मवाल ने कांग्रेस की पुष्पा नेगी को महज 1 वोट से हरा दिया। कुल 22 सदस्यों ने वोट डाला, जिनमें से 11 वोट दीपा को मिले, 10 पुष्पा को और 1 वोट निरस्त कर दिया गया। इस चुनाव में 14 अगस्त को 5 सदस्यों के कथित अपहरण की खबरें भी आई थीं, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। फिर भी वोटिंग हुई और गुपचुप तरीके से गिनती भी कर ली गई।

Nainital Panchayat Chunav: हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित, लेकिन नतीजे घोषित

इस पूरे मामले की सुनवाई उत्तराखंड हाईकोर्ट में अभी चल रही है, लेकिन इसके बावजूद चुनाव अधिकारी ने कैमरे के सामने वोटों की गिनती करके परिणाम को कोषागार में सुरक्षित रखा और अब उसे सार्वजनिक कर दिया है। यह फैसला कोर्ट के निर्णय से पहले आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल और बढ़ गई है। कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर अब भी विरोध कर रही है और चुनाव में दोबारा मतदान की मांग कर रही है।

उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट की टॉस से जीत

Nainital Panchayat Chunav में अध्यक्ष पद पर हारने के बाद कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। यहां कांग्रेस की देवकी बिष्ट और बहादुर नगदली को 11-11 वोट मिले। चूंकि वोट बराबर थे, इसलिए निर्णय टॉस के जरिए किया गया, जिसमें देवकी बिष्ट की जीत हुई।

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानिये राज्य के किन क्षेत्रों के लिये जारी हुई एडवाइजरी

0

Uttarakhand Weather (देहरादून): आज मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के बाद, उत्तराखंड सरकार ने राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया है। इस एडवाइजरी के माध्यम से लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।

Uttarakhand Weather में सरकार ने उठाए सख्त कदम

आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में, नुकसान की जानकारी तत्काल साझा की जाए ताकि त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand Weather अलर्ट को लेकर सड़कें और संचार व्यवस्था पर विशेष ध्यान

राज्य में बारिश के दौरान अक्सर सड़कें बाधित हो जाती हैं, जिसे देखते हुए PWD, PMGSY, BRO, और CPWD जैसे विभागों को मोटर मार्गों की निगरानी करने और बाधित होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी विभागों को अपने वॉकी-टॉकी सेट और अन्य संचार उपकरणों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

Uttarakhand Weather के बाद राहत और बचाव टीमों की ऐसी है तैयारी

जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे खाद्यान्न सामग्री, तिरपाल, हेलमेट और अन्य आवश्यक राहत सामग्री का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करें। इसके अलावा, उन क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है जहाँ लोग बाढ़ में फंस सकते हैं, ताकि वहाँ तुरंत खाद्यान्न और चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा सके।

अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

17 अगस्त 2025 को जारी की गई एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी में, सरकार ने अगले 24 घंटों में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए चेतावनी

राज्य में आने वाले पर्यटकों और चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा को देखते हुए, पर्यटकों को चार धाम यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता

सरकार ने जिला सूचना अधिकारियों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग करके आम जनता तक चेतावनी और आवश्यक जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।

Uttarakhand Weather को लेकर सरकार की अपील

इस बाबत अधिकारियों का कहना है कि इन निर्देशों का पालन करके प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सरकार ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि इस चुनौती का सामना एकजुट होकर किया जा सके।

Nainital: किडनैप किए गए नैनीताल जिला पंचायत सदस्यों के वीडियो से मचा बवाल, बोले ‘हम अपनी मर्जी से घूमने आए हैं’

0

Nainital: नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक में एक नया मोड़ आ गया है। इस दौरान किडनैप किए गए सदस्यों के वीडियो ने हंगामा मचा दिया है, जिसमें वे खुद ही बता रहे हैं कि वे अपनी मर्जी से घूमने आए हैं।

वीडियो में सभी 5 जिला पंचायत सदस्य सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया है। बीते दिन मामले में कांग्रेस नेता यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एसपी सिटी का घेराव किया था और कांग्रेस महिला सदस्यों ने SSP के सामने ज़बरदस्त प्रदर्शन भी किया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, Nainital जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 12 सितंबर को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी खींचतान के बीच, जिला पंचायत के कुछ सदस्यों के किडनैप होने की खबर सामने आई थी। उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था।

Nainital: वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

Nainital पंचायत चुनाव के इस मामले में तब नया मोड़ आया, जब किडनैप हुए सदस्यों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में किडनैप हुए सदस्य खुद ही बता रहे हैं कि उनका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वे अपनी मर्जी से घूमने आए हैं। इस वीडियो में सभी सदस्य एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Nainital के सभी 5 जिला पंचायत सदस्य वीडियो में कह रहे हैं, "हम अपनी मर्जी से घूमने आए हैं, हमारा किसी ने अपहरण नहीं किया है। हम सभी लोग चुनाव की वजह से बहुत परेशान थे, इसलिए हम यहां पर घूमने आए हैं।"

वीडियो ने उठाए सवाल

इस वीडियो के सामने आने के बाद से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि अगर सदस्यों का अपहरण नहीं हुआ था, तो उनके परिजन क्यों पुलिस में शिकायत दर्ज करवा रहे थे? और अगर अपहरण हुआ था, तो सदस्य वीडियो में क्यों अपहरण की बात से इनकार कर रहे हैं?

इस मामले में पुलिस भी उलझ गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब इस वीडियो ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या सदस्य किसी के दबाव में तो नहीं हैं?

सियासी गलियारों में हलचल

इस पूरे मामले को लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल मची हुई है। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि वे सत्ता का दुरुपयोग कर सदस्यों को डरा-धमका रहे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

इस मामले में अब यह देखना बाकी है कि पुलिस जांच में क्या खुलासा होता है। इस मामले में खुलासा होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सदस्य अपनी मर्जी से घूमने गए थे या उन्हें अगवा किया गया था।

बीजेपी नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर

मामले हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी, सदस्य जीशान्त कुमार व 2 सदस्यों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 4 मुकदमें दर्ज किए हैं। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रत्याशी पति आनंद दर्मवाल आदि शामिल हैं।

Nainital हाईकोर्ट ने नतीजों पर लगाई रोक, दोबारा होंगे चुनाव

किडनैप के बाद कांग्रेस ने कई घंटे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंच गए। Nainital हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजे पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है। साथ ही मामले में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होनी है।

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey: स्टाइल, पॉवर और टेक्नोलॉजी का दमदार संगम”

0

Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय Hunter 350 रेंज में Graphite Grey रंग का नया संस्करण शामिल किया है, जो इस रोडस्टर को और भी स्टाइलिश बनाता है। अब इसमें कुल सात कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, और इस ‘Mid‑variant’ में Rio White और Dapper Grey के साथ नया शामिल हुआ है।

कीमत और बुकिंग जानकारी

इस आकर्षक Graphite Grey संस्करण की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 1,76,750 (लगभग ₹ 1.77 लाख) रखी गई है। यह कीमत ‘Mid‑variant’ (Metro) के दायरे में आती है, जबकि Retro वेरिएंट की कीमत ₹ 1.49 लाख से शुरू होती है और टॉप‑स्पेक वेरिएंट की कीमत ₹ 1.81 लाख तक जा सकती है।

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey

स्टाइल और विजुअल ट्विस्ट

नई Graphite Grey रंग को मैट फिनिश में पेश किया गया है, जिसमें नेऑन येलो एक्सेंट्स डिटेलिंग को street‑graffiti की प्रेरणा से दिया गया है। यह लुक उन राइडर्स को आकर्षित करेगा, जो न्यूनतम पर स्टाइलिश और बोल्ड प्रभाव पसंद करते हैं।

तकनीकी और कॉम्पर्ट अपग्रेड्स

2025 में Hunter 350 को कई बेहतरीन अपडेट मिले हैं:

  • स्लिप-असिस्ट क्लच — शेयर्ड फ्रेंडली और स्मूद गियरशिफ्ट के लिए (Royal Enfield)
  • LED हेडलैंप, Tripper Navigation Pod, USB Type‑C फास्ट चार्जिंग पोर्ट
  • बढ़ी ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर इर्गोनॉमिक सीट, और रिफाइंड सस्पेंशन के साथ अधिक आरामदायक राइडिंग
Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey

इंजन और प्रदर्शन

Hunter 350 में वही दमदार 349 cc J‑series इंजन है, जो 20.2 bhp पावर (6,100 rpm) और 27 Nm का टॉर्क (4,000 rpm) देता है। बाइक में 5‑स्पीड गियरबॉक्स और डुअल‑चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम है।

आयाम और सुविधाएँ

  • सीट हाइट: 790 mm
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 160 mm
  • कर्ब वज़न: ~181 kg
  • टायर: 17‑इंच एलॉय व्हील्स (110/70‑17 फ्रंट, 140/70‑17 रियर)
  • फ्रंट ब्रेक: 300 mm डिस्क (ट्विन‑पिस्टन) | रियर ब्रेक: 270 mm डिस्क (सिंगल‑पिस्टन)
  • फ्यूल टैंक: 13 लीटर
    यह माप और संसाधन इसे शहर में उज्जवल और मज़ेदार विकल्प बनाते हैं।

आपको Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey क्यों लेनी चाहिए

  • शहर के स्टाइल शौकीन राइडर्स, जो एक कमाल का, दबी आवाज़ वाला लेकिन बोल्ड लुक पसंद करते हैं।
  • आराम और आधुनिक सुविधाएँ चाहते हैं — जैसे USB‑C चार्जिंग, ट्रिपर नेविगेशन, LED लाइट्स।
  • रॉयल एनफील्ड की विश्वसनीयता, रोमांच और इंजन क्षमता की तलाश में हैं

धराली आपदा। सीएम धामी की घोषणा पूरी हुई, आपदा प्रभावितों को मिली पांच – पांच लाख रुपए की मदद, चेक सौंपा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली आपदा प्रभावितों से किया अपना वादा पूरा कर दिया है। सीएम धामी ने धराली में आपदा प्रभावितों को पांच – पांच लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत ये चेक सौंप दिए गए हैं।

सीएम धामी की घोषणा पूरी हुई, सौंपे गए चेक

प्रदेश सरकार द्वारा धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। यह वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया। आपको बता दें कि बीते 5 अगस्त को उत्तरकाशी एवं पौड़ी जनपदों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी। कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से घर पूरी तरह नष्ट हो गए, बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हुआ और प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। इस आपदा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और सभी प्रभावित परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

इसी घोषणा के तहत आज धराली में 98 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। इस सहायता का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को पुनर्वास की दिशा में प्रारंभिक सहारा देना है ताकि वे आपदा के बाद के कठिन दौर में अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

तीन सदस्यों की कमेटी करेगी अध्ययन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सहायता राहत प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है। भवनों, आवासों, होमस्टे, पशुधन और बागानों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो सात दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर एक व्यापक राहत एवं पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाएगा, जिससे प्रभावितों को दीर्घकालिक सहयोग मिल सके।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। इस कठिन समय में वह और प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जाएगा, ताकि सभी प्रभावित जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।”

Uttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट जारी, आज इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand weather) का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।

उत्तराखंड में मौसम बारिश वाला, कई जिलों में अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में भी अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी में भी बारिश का पूर्वानुमान, राहत कार्यों में आ सकती है बाधा

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उधम सिंह नगर में भी बारिश का पूर्वानुमान है। ये बारिश उत्तरकाशी के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं क्योंकि धराली आपदा में फंसे लोगों के रेस्कयू में दिक्कते आ सकती हैं। इसके साथ ही अगर उत्तरकाशी के ऊपरी इलाकों में अच्छी बारिश होती है तो हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी में बनी झील के पानी का जलस्तर बढ़ सकता है जिससे खतरा और अधिक बढ़ सकता है।

Uttarkashi cloud burst: लिमच्यागाड में बन गया बेली ब्रिज, अब आगे की टूटी सड़कों का निर्माण चुनौती

उत्तरकाशी के धराली में आपदा (Uttarkashi cloud burst) के पांचवें दिन आखिरकार गंगोत्री नेशनल हाईवे पर लिमच्यागाड में टूटे पुल की जगह बेली ब्रिज बना दिया गया है। इस पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। अब राहत कार्यों में लगी टीमों के लिए आगे की टूटी सड़कों का निर्माण करने की चुनौती है।

पुल बना, उम्मीदे जगी, डबरानी तक मार्ग सुचारू

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। युद्धस्तर पर कार्य कर बीआरओ ने पुल बना दिया है। इस पुल के बन जाने के बाद अब गंगोत्री मार्ग पर अब डबरानी पुल तक सड़क मार्ग सुचारू हो गया है और इससे आगे क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण करने की राह भी प्रशस्त हो गई है।

आपको बता दें कि धराली में आई आपदा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था और गंगनानी से आगे लिमच्यागाड़ पर बना 30 मीटर लंबाई का पुल आपदा के दौरान बह गया। जिसके फलस्वरूप सीमांत टकनौर क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था।

सीएम धामी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव तथा पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री निरंतर इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की निगरानी व निर्देशन में राज्य व केंद्र सरकार के अनेक विभागों व एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू एवं राहत अभियान बेहतर समन्वय और पूरी तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में यथाशीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने हेतु दिन रात काम किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचार सुविधा, बिजली और पेयजल की आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है।

राहत का रविवार, तेज होगा बचाव कार्य

भटवाड़ी सहित अन्य जगहों पर क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने के बाद सीमा सड़क संगठन ने लोनिवि के सहयोग से दिनरात जुट कर लिमच्यागाड मे वैली ब्रिज बनाने का चुनौतीपूर्ण कार्य रविवार शाम को पूरा कर लिया है।

गंगोत्री मार्ग पर अब डबरानी पुल तक सड़क संपर्क बहाल हो जाने के फलस्वरूप इससे आगे के हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से पूरे हो सकेंगे । इससे राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति से संचालित किया जा सकेगा।

Uttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट जारी, उत्तरकाशी में भी राहत कार्य हो सकते हैं प्रभावित

उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक बार फिर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट रहने को कहा है।

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, होगी तेज बारिश (Uttarakhand weather)

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम परेशान कर सकता है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में रविवार को भारी बारिश का दौर आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में यहां के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हमें अभी फेसबुक पर फॉलो करें – Khabar Devbhoomi on Facebook

उत्तरकाशी में भी होगी बारिश (Uttarkashi weather)

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आपदा प्रभावित उत्तरकाशी में भी फिर एक बार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में उत्तरकाशी के धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों में बाधा खड़ी हो सकती है। आपको बता दें कि शनिवार को मौसम साफ होने के चलते धराली में राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई है।

15 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान, जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 15 अगस्त तक मौसम खराब बना रह सकता है। राज्य में तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। पर्वतीय इलाकों में भी मौसम खराब बना रह सकता है। वहीं राज्य में लगातार हो रही बारिश से तापमान में कमी देखी जा रही है। राजधानी देहरादून में जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा वहीं पर्वतीय इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।